लव राशिफल 17 अगस्त- ये दिल भी कितना पागल है, ये प्यार तो तुमसे ही करता है

punjabkesari.in Saturday, Aug 16, 2025 - 02:41 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज दिल की धड़कनें किसी खास के नाम से तेज़ होंगी। पुराना प्यार लौट सकता है या कोई नया चेहरा दिल की किताब में दस्तक दे सकता है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज प्यार की मीठी फुहारें आज मन को भिगो सकती हैं। पार्टनर के साथ कोई यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। रोमांस अपनी ऊंचाइयों पर रहेगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज बातों-बातों में दिल की बात कह देने का दिन है। अगर किसी से दिल लग गया है, तो इज़हार करने का ये सबसे हसीन मौका हो सकता है।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपका दिल बहुत नर्म रहेगा। पार्टनर की छोटी-छोटी बातें भी गहराई से छू जाएंगी। प्यार में सुकून मिलेगा, जैसे चाँदनी रात में हल्की बारिश।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज आप मोहब्बत के शेर बनकर दिलों पर राज करेंगे। प्यार में थोड़ी मस्ती, थोड़ी शरारत और ढेर सारा जादू रहेगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)  आज दिल की कोई अनकही बात आज ज़ुबान पर आ सकती है। सच्चा प्यार पास है, बस आपको थोड़ा आगे बढ़कर उसे थामना है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज रिश्ते में मिठास घुलने वाली है। किसी खास के साथ वक्त बिताने का ऐसा मौका मिलेगा जो यादों में बस जाएगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज प्यार में जोश और जुनून आज चरम पर रहेगा। मन चाहे तो साथी को कोई सरप्राइज़ देकर रोमांस की नई शुरुआत करें।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज खुले दिल से इजहार करें, सितारे आपके साथ हैं। आज आप जिसे चाहें, वो मुस्करा कर आपकी ओर देख सकता है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज प्यार में स्थिरता और सुकून मिलेगा। साथी का साथ आपको एक गहरे भावनात्मक जुड़ाव का एहसास कराएगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज प्यार की हवा चल रही है और आप इसमें बहने के लिए तैयार हैं। कोई अचानक से दिल की दुनिया में एंट्री ले सकता है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज का दिन ख्वाबों की तरह महसूस होगा। रोमांटिक पल आपको भावनाओं की लहरों में बहा ले जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News