लव राशिफल 6 जुलाई- ताकते रहते तुझको सांझ-सवेरे, नैनों में बसियां जैसे नैन ये तेरे

punjabkesari.in Tuesday, Aug 05, 2025 - 12:55 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज मन प्रेम की गहराई में जाने को प्रेरित करेगा। पुराने संबंधों को लेकर द्वंद्व हो सकता है। मौन साधना लाभकारी है। रिश्ते में समझदारी दिखाएं, बात बढ़ सकती है।
शुभ रंग: गेरुआ
उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज कोई सलाह आपके लिए प्रेम भविष्य का रास्ता बना सकती है। साथी की छोटी बातें दिल को छू जाएंगी। आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो आपके अंदर छिपी गहराई को पहचानेगा।
शुभ रंग: फिरोजी
उपाय: तुलसी को जल चढ़ाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम आंतरिक दृष्टि से तेज़ हो रहा है। आज अंतर्मन की आवाज़ सुनें, मार्गदर्शन मिलेगा। सिंगल मौन और अपनापन दोनों का संतुलन रखें, फिर ही किसी रिश्ते में आगे बढ़ें।
शुभ रंग: मोती-श्वेत
उपाय: जल में केसर मिलाकर स्नान करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपको भावनाओं को संतुलन में रखना होगा। कुछ नया अनुभव कर सकते हैं, दिल धड़क सकता है। सिंगल की अचानक एक्स से मुलाकात साधारण होगी लेकिन असर असाधारण रहेगा।
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: दोपहर से पहले श्रीकृष्ण मंदिर जाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज अपने रिश्तों में संतुलन और समझदारी बनाए रखने की जरूरत होगी। सिंगल पुरानी गलती से सीखें। एक बार फिर से परिपक्वता की परीक्षा हो सकती है।
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आपकी ऊर्जा शांत लेकिन आकर्षक रहेगी। साथी आपको देखकर खूब मचलने वाले हैं। मित्रता से शुरू हुआ कुछ, प्रेम का रूप ले सकता है।
शुभ रंग: नीला
उपाय: जलपात्र में शहद डालकर सूर्य को अर्पित करें। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) ध्यान और आत्ममंथन का दिन है। कोई पुराना सपना दोबारा सामने आ सकता है। रिश्ते में भावुकता रहेगी, लेकिन स्पष्टता ज़रूरी है।
शुभ रंग: सफेद
उपाय: चावल का दान करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज प्रेम संबंधों में समझदारी और संवाद की अहमियत बढ़ेगी। खुलेपन से रिश्ता और मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी। सिंगल ध्यान रखें सच्ची मोहब्बत दिखावे से नहीं, खामोशी से भी समझी जाती है।
शुभ रंग: पीला
उपाय: पीले वस्त्र दान करें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) सामाजिक रूप से आज का दिन उत्तम है। किसी से प्रेरणा मिल सकती है जो आगे प्रेम की दिशा तय करेगा। सौम्यता आपके संबंधों को और मधुर बनाएगी।
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: सफेद मिठाई का दान करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) भावनाओं की तीव्रता को हकीकत में बदलना लाभ देगा। शत्रु पक्ष शांत रहेगा। आज कुछ रहस्यमय महसूस हो सकता है, बातों को स्पष्ट करें।
शुभ रंग: मैरून
उपाय: जल में लाल फूल प्रवाहित करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज विवेक और तर्क आपकी ढाल होंगे। प्रेम संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले सभी पक्षों को देखें। रिश्ते को नया आकार देने का समय है।
शुभ रंग: हरा
उपाय: मां सरस्वती का ध्यान करें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) साथी के लक्ष्य के प्रति आपका जोश बढ़ेगा। आज आपकी उपस्थिति पार्टनर पर गहरी छाप छोड़ेगी। सिंगल का लव लाइफ को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन अहंकार से बचें।
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News