लव राशिफल 26 जुलाई- सितारों की महफिल में घर होगा अपना

punjabkesari.in Friday, Jul 25, 2025 - 01:06 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आप आज अपने रिश्ते में स्पेस और सपोर्ट दोनों की तलाश करेंगे। एक सच्ची बातचीत बहुत कुछ बदल सकती है। कोई आपको देख रहा है पर वो संकेतों में बात कर रहा है। समझिए इशारों को।
टिप: खुद को साबित करने की ज़रूरत नहीं है। जो आपको चाहता है, वह समझेगा।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम में स्थिरता की चाह रहेगी। साथी की छोटी बातों से आपको सुरक्षा महसूस होगी। कोई पुराने जानकार से बात दोबारा शुरू हो सकती है, इस बार मोड़ अलग होगा।
टिप: प्यार कभी ज़ोर से नहीं आता, हल्के एहसासों पर ध्यान दें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज बातचीत में गर्मी और ठंडापन दोनों होगा। शब्दों को सोचकर कहें, दिल भी टूट सकता है। आप जिसे चाहते हैं, वो शायद किसी और को देख रहा है। क्या आप फिर भी रुकेंगे।
टिप: अपने दिल के बजाय आत्म-सम्मान से पूछें कि क्या करना है। 

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज भावनाएं गहरी होंगी, आपसे ज़्यादा आपका पार्टनर आपको समझने की कोशिश करेगा। आपको एक ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो बिल्कुल घर जैसा महसूस होगा।
टिप: पुरानी गलतियां दोहराने से बचें, दिल की रक्षा करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) पार्टनर से जुड़ी कोई अनकही बात आज सामने आ सकती है। ध्यान दें कि आप कैसे प्रतिक्रिया देते हैं। किसी पार्टी या मीटिंग में एक नया आकर्षण संभव है।
टिप: आत्मविश्वास आपका हथियार है पर अहंकार नहीं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आप रिश्ते की बारीकियों को बहुत गहराई से महसूस करेंगे। छोटी बात भी बड़ी लग सकती है। किसी की शांति और समझदारी आपको आकर्षित करेगी, यह रिश्ता धीमा लेकिन गहरा होगा।
टिप: प्यार एक प्रक्रिया है, परफेक्शन नहीं। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम-संबंधों में संतुलन आज फिर से लौट सकता है। किसी गलतफहमी का समाधान होगा। कोई अजनबी आपको आपकी ही तरह लगेगा, यह इत्तेफाक नहीं है।
टिप: अपने दिल के तराजू को एक ही तरफ मत झुकने दें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज आपकी भावनाएं तीव्र रहेंगी। ईर्ष्या या संदेह से नुकसान हो सकता है, संयम रखें। कोई रहस्यमयी व्यक्ति आपकी रुचि जगाएगा, पर सतर्क रहें।
टिप: हर गहराई में हीरा नहीं होता। पहले देखिए, फिर डूबिए।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज आप अपने पार्टनर से आज़ादी और रोमांच की उम्मीद करेंगे। एक साथ कुछ नया करें। यात्रा या ऑनलाइन कनेक्शन के ज़रिए कोई दिलचस्प इंसान मिल सकता है।
टिप: रोमांच से शुरू हुआ रिश्ता भी टिक सकता है, बस ईमानदार रहें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) रिश्ते में गंभीरता आएगी, कोई जीवन से जुड़ा निर्णय आप दोनों ले सकते हैं। किसी ज़िम्मेदार पर कम बोलने वाले व्यक्ति की ओर ध्यान जाएगा।
टिप: हर रिश्ता शोर नहीं करता, कुछ साइलेंस में भी सुंदर होते हैं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज का दिन थोड़ा विचित्र हो सकता है, आप चाहकर भी अपने जज़्बात ठीक से नहीं बता पाएंगे। कोई कलाकार, लेखक या विचित्र सोच वाला व्यक्ति आपका ध्यान खींचेगा।
टिप: दिल को आज़ाद रहने दो, वह खुद रास्ता ढूंढ लेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज प्यार सपने जैसा लगेगा लेकिन जमीन से जुड़े रहना ज़रूरी है। कोई आपको देखकर मुस्कुराता है, बस वो अभी तक बोला नहीं।
टिप: कल्पना करें, लेकिन भ्रम में न जिएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News