आपका राशिफल- 24 अप्रैल , 2024

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 07:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ऐसे मौके ला रहा है, जिससे आपकी पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग है। इंटरव्यू की तैयारी रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या दूर हो सकती है।

वृष राशि वालों आज टीमवर्क में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। Seniors आपके काम से नाखुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को एक साथ कई प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज आपको ननिहाल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद होने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। आंखों में जलन हो सकती है।

कर्क राशि वालों कारोबार को लेकर आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र पर टीम के सहयोग से आपके कार्य पूरे होंगे। युवाओं को कुछ प्रॉब्लम फेस करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएगी। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह राशि वालों आज साझेदारी बिजनेस में किसी तरह का कोई  इन्वेस्टमेंट न करें। कार्यक्षेत्र में किसी के भरोसे न रहे। आपके कोई ऑफिशियल यात्रा होने के योग है। जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। शुगर से पीड़ित जातक अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कन्या राशि वाले व्यापारियों को आज अच्छा धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। घरेलू खर्चों में स्थिरता आएगी। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। स्टूडेंट्स को शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

तुला राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में कठिन परिस्थितियां सामने आ सकती हैं। नए लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इस राशि की महिलाएं अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहेगा। काम में प्रमोशन हो सकता है। काम से जुड़ी नई जानकारी प्राप्त हो सकती है। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक मामलों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। बच्चे दिनभर मौज-मस्ती में बिजी रहेंगे। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है।

मकर राशि वालों आर्थिक रूप से आज का दिन मजबूत रहेगा। पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। किसी खास परिजन से कहासुनी हो सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। बच्चों को घरेलू मामलों से दूर रखें।

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन धार्मिक कामों में ज्यादा बीतेगा। लव पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। सेहत के मामले में दिन अच्छा नहीं है।

मीन राशि वालों आज आपका दिन आलस्य से भरा रहेगा। कुछ काम पेंडिंग रह सकते हैं। पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी। घर पर परिजन दस्तक दे सकते हैं। छात्र सोशल मीडिया पर व्यस्त रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News