लव राशिफल 23 जून- तेरे बिन अब न लेंगे एक भी दम तुझे कितना चाहने लगे हम
punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2023 - 07:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ में ठंडापन रहेगा, पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। किसी तीसरे की बातों में आकर जीवनसाथी शक करेंगे। सिंगल क्रश को प्यार भरी नजरों से निहारते रहेंगे।
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज जीवनसाथी की आंखों का नशा, प्यार में पागल कर देगा, अंतरंग क्षणों का पूरा मजा लेंगे। पार्टनर की प्यार भरी शरारत मीठा दर्द देगी। सिंगल क्रश को देखने के बहाने ढूंढेगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट या छोटी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। सिंगल क्रश को बुलाने की कोशिश करेंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी के साथ एकांत में समय बिताने का प्रयास करेंगे पर चाहकर भी मौका नहीं मिल पाएगा। अन्य अपने पार्टनर के साथ इंटीमेसी का मज़ा लेंगे। सिंगल क्रश की आंखों में खो जाएंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर से बातें कम और रोमांस ज्यादा होगा, नमकीन रोमांस का मजा लेंगे। सिंगल क्रश से प्यार का इजहार करने में सफल होंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज पार्टनर अपने व्यस्त समय में से थोड़ा समय साथी के लिए निकालेंगे। लव लाइफ में कुछ नया ट्राई करने का प्रयास कर सकते हैं। सिंगल क्रश को न देखकर उदास हो जाएंगे।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज लव लाइफ में पार्टनर रोमांस करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ेंगे। वैवाहिक लोगों के जीवन में बहुत सारी खुशियां दस्तक देंगी। सिंगल को क्रश के सामने से गुजर कर बहुत अच्छा लगेगा।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी रोमांस करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। अन्य कपल्स किसी रोमांटिक मूवी डेट पर जा सकते हैं। सिंगल क्रश को सोशल मीडिया पर ढूंढने का प्रयास करेंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज पार्टनर भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा कर सकते हैं। शादीशुदा कपल्स के बीच वाद-विवाद होने की संभावना है। सिंगल क्रश का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए अपनी लुक चेंज करेंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) लव लाइफ में रोमांस के रंग भरने के लिए पार्टनर पूरा सहयोग करेंगे। साथी के साथ रिलेशन को मजबूत करने के लिए कोई बड़ा कदम उठाएंगे। सिंगल क्रश को अपने पास देखकर मन ही मन में खुश हो जाएंगे।
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) जो लोग लंबे समय से रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर का जोश देखकर खुद पर काबू करना मुश्किल हो जाएगा। सिंगल क्रश के प्यार में डूबे रहेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) लव पार्टनर के साथ लंबे समय बाद प्यार के रोमांटिक पल बिताएंगे। मैरिड कपल्स हनीमून के लिए विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। क्रश को अपने करीब बैठा देखकर, सिंगल की दिल की धड़कने तेज हो जाएंगी।