लव राशिफल 15 मई- तू मेरी अधूरी प्यास...
punjabkesari.in Wednesday, May 14, 2025 - 02:36 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज दिल बहुत कोमल रहेगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। सिंगल लोगों को किसी खास से बात करके अच्छा महसूस होगा।
लव मंत्र: दिल से जुड़ेंगे तो रिश्ता मजबूत होगा।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) किसी पुराने प्यार की याद आज सताएगी लेकिन नए रिश्ते की संभावना भी उभर रही है। जो लोग रिश्ते में हैं, उनके बीच कोई रचनात्मक संवाद हो सकता है।
लव मंत्र: पुराने पन्ने पलटें लेकिन नया अध्याय भी लिखें।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्यार में स्थिरता चाह रहे हैं लेकिन पार्टनर की उलझनों से दूरी महसूस हो सकती है। धैर्य से सुनना और समझना आज जरूरी होगा। भावनात्मक समर्थन दें।
लव मंत्र: रिश्तों को समझने में समय देना पड़ता है।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज रोमांच और प्रयोग का दिन है। अपने रिश्ते में नया पन लाने के लिए कुछ अलग करें। अगर सिंगल हैं तो डेटिंग ऐप्स या सोशल सर्कल में एक्टिव रहें, कोई कनेक्शन बन सकता है।
लव मंत्र: नयापन लाएं, दिल लगाएं।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज का दिन बहुत भावुक हो सकता है। कुछ कहने या सुनने का समय आ गया है। दिल की बात कहने का मौका न गंवाएं, सामने वाला आपकी भावनाओं को समझेगा।
लव मंत्र: भावनाओं को दबाएं नहीं जाहिर करें।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) पार्टनर से जुड़ा कोई पुराना मसला फिर से उभर सकता है लेकिन आज आप परिपक्वता से काम लेंगे। अकेले लोग पुराने रिश्ते की याद में खो सकते हैं, आगे बढ़ने का समय है।
लव मंत्र: अतीत को जाने दें, वर्तमान में जिएं।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन में आज ताजगी महसूस होगी। कोई खास व्यक्ति आपकी भावनाओं को समझेगा। सिंगल हैं तो किसी से दिल की बात कहने का साहस जुटा सकते हैं।
लव मंत्र: खुलकर बात करें, रिश्ते गहराएंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) रोमांटिक एनर्जी आज पूरे दिन बनी रहेगी। किसी अनपेक्षित व्यक्ति से बातचीत में दिलचस्पी बढ़ सकती है। जोड़े साथ में कोई छोटा-सा सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।
लव मंत्र: छोटी बातें बड़ा असर छोड़ती हैं।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज भावनाएं गहराई में होंगी। किसी बात को लेकर असुरक्षा महसूस हो सकती है लेकिन संवाद करने से सब कुछ हल हो जाएगा। पार्टनर के साथ शांत समय बिताना लाभदायक रहेगा।
लव मंत्र: दिल खोलकर बात करें, दूरी घटेगी।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आपके आकर्षण का जादू आज चलेगा। फ्लर्ट करना तो आ ही जाता है आपको, पर आज थोड़ी सच्चाई भी शामिल करें। पुराने प्रेम संबंध से कोई संदेश मिल सकता है।
लव मंत्र: आत्मविश्वास के साथ संवेदनशीलता भी जरूरी है।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) प्यार में स्पष्टता और ईमानदारी की जरूरत है। कुछ अनकहे सवाल आज सतह पर आ सकते हैं। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति की ओर खिंच सकते हैं जो पहले नोटिस में नहीं था।
लव मंत्र: दिल और दिमाग का संतुलन रखें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) रोमांटिक संतुलन आज सही बना रहेगा। आप और आपके साथी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। किसी रोमांटिक डिनर या आउटिंग का योग है।
लव मंत्र: साथ में बिताया समय सबसे बड़ा उपहार है।