लव राशिफल 8 मई- काटूं कैसे रातां ओ सांवरे, जिया नहीं जाता सुन बांवरे

punjabkesari.in Wednesday, May 07, 2025 - 06:19 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज कपल्स किसी महफ़िल में आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। हर तरफ आपके प्यार के चर्चे होंगे। जो रिश्ते में हैं, वहां थोड़ी जलन या असुरक्षा आ सकती है, खुले दिल से बात करें। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी खास की ओर खिंचाव महसूस होगा।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज आपका दिल साथी को लेकर स्थिरता चाहेगा। अगर आप रिलेशन में हैं तो आज एक गहरा और भावुक संवाद हो सकता है। सिंगल लोगों को पुराने कनेक्शन से कोई संकेत मिल सकता है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी के साथ स्पष्टता और पारदर्शिता जरूरी है वरना दिल को गलतफहमी हो सकती है। जो भविष्य में समस्या पैदा करेगा। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, एक से ज्यादा लोगों में दिल उलझेगा। किसी के प्रेम में पड़ना घातक सिद्ध होगा।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज दिल बहुत जल्दी भावुक हो सकता है। किसी की छोटी सी बात बहुत बड़ी लग सकती है। याद रखें सामने वाला आपके मन को नहीं पढ़ सकता इशारों में नहीं शब्दों में बात करें। खुद को मजबूत बनाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम में अधिकार की भावना आज ज़ोर मार सकती है। मैं और हम के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। सिंगल लोगों की कोई प्रशंसा करेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आपका प्रेम व्यवहार आज ज़िम्मेदारी और सुरक्षा से जुड़ा रहेगा। आप चाहेंगे कि सामने वाला भी गंभीरता से बात करे। डेटिंग में स्थिरता चाहने वालों के लिए अच्छा दिन है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आपका दिल किसी अनोखे या अलग विचार वाले इंसान की ओर खिंच सकता है। प्रेम में दोस्ती आज अहम भूमिका निभाएगी। किसी अजनबी से कुछ दिलचस्प लेकिन प्रेम भरी बातचीत हो सकती है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आपका रोमांटिक पक्ष आज उभर कर आएगा। अगर किसी को पसंद करते हैं, तो आज इशारों से बात कहने का मौका है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए भावनात्मक गहराई बढ़ेगी।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज आप खुले दिल से प्यार बांटना चाहेंगे। छोटी सी यात्रा या साथ में कुछ नया अनुभव रिश्ते में ताजगी लाएगा। सिंगल लोगों का दोस्ती के भीतर से प्रेम उपजेगा।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज दिल और दिमाग दोनों साथ चलेंगे। प्रेम में व्यावहारिकता लाने का अच्छा समय है। किसी पुराने झगड़े को हल करने का भी अवसर मिल सकता है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) प्रेम की सुंदरता महसूस होगी लेकिन दिखावे से परे जाकर असली भावनाएं तलाशें। सिंगल को क्रश से कोई ऐसा इशारा मिलेगा, जो रिश्ते को अगले स्तर पर ले जा सकता है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आपके अंदर गहराई है लेकिन आज वह कुछ ज्यादा ही रहस्यमयी रूप ले सकती है। जिससे प्यार करते हैं, उससे थोड़ा खुलकर बात करें वरना वो असहज हो सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News