लव राशिफल 12 जून- ढूंढों मैं रास्ते वो तू जहां हो...

punjabkesari.in Saturday, Jun 12, 2021 - 10:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज सिंगल की लाइफ में फिर से पहले जैसा प्यार लौट आएगा। जिससे उसकी दुनियां फिर से आबाद होगी। एक्स आपके झगड़े की वजह बन सकता है। आपसी समझ बनाए रखने में ही समझदारी है। 
उपाय- घर के दक्षिण-पश्‍चिम भाग में कांच के पॉट में लाल रंग की दो मोमबत्तियां जलाएं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज लव लाइफ का जम कर आनंद लेंगे। कुछ नयापन लाने से सुख का अनुभव करेंगे। दोनों में प्यार बढ़ेगा। सिंगल किसी का साथ पाने के लिए बेताब रहेंगे।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज इश्क का ऐसा गुमार चढ़ेगा की थमने का नाम नहीं लेगा। अपने आसपास चल रही अन्य गतिविधियों पर भी जरुर ध्यान दें। सिंगल की लाइफ में कुछ गड़बड़ रहेगी, उसे सुलझाने का प्रयास सफल होगा।
उपाय- घर के दक्षिण-पश्‍चिम भाग में सिरामिक पॉट रखें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज कोई तीसरा घर-गृहस्थी में समस्याएं पैदा करेगा। जिससे तनाव बना रहेगा। अन्य की लव लाइफ रोमांचक रहेगी।
उपाय- शनि मंदिर जाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) लगातार चल रहे झगड़े थमेंगे। किसी तीसरे के हस्तक्षेप करने से हर समस्या का समाधान होगा। लव लाइफ को नार्मल होने में समय लगेगा। सिंगल सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पार्टनर की तलाश करेंगे।
उपाय- बांस का पौधा घर में सजाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज सिंगल को किसी का साथ मिलेगा। जिससे लव लाइफ का आरंभ होने के आसार हैं। कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बनेगा। जो प्यारी और सुखद यादों का हिस्सा बनेगा।
उपाय- अपने बैडरुम में गुलाबी रंग का अधिक प्रयोग करें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) अपने प्यार को बढ़ाने के लिए कुछ खास यत्न करने पड़ेंगे। तभी बिगड़ी लव लाइफ में बहार आ सकेगी और गलतफहमियां खत्म होंगी। सिंगल को लव प्रपोजल मिलेगा। 
उपाय- तांबे के बने कछुए को घर में रखें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज एक्स आपके हंसते-खेलते जीवन में आग लगाने का काम कर सकता है। आपसी समझ पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है अन्यथा रिश्ता टूटने में देर नहीं लगेगी। सिंगल किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे।
उपाय- बेडरूम में पिंक कलर का बल्ब लगाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं। सिंगल को लव प्रपोजल मिल सकता है। मैरिड कप्लस को संतान-सुख की प्राप्ति होने के योग हैं।
उपाय- घर में मुख्य द्वार के पास सोने के सिक्के वाला जहाज रखें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)  आज किसी से अत्यधिक प्रभावित होंगे। उसके विचारों का आप पर गहरा असर होगा। लव लाइफ में बिल्कुल भी रुची नहीं रहेगी। सिंगल के रिश्ते की बात बनते-बनते रह जाएगी।
उपाय- बेडरूम में लैवेंडर कलर के पर्दे लगाएं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज कुछ छोटी-छोटी गलतियां झगड़े का कारण बन सकती हैं। अपने स्वभाव में मधुरता बनाए रखें। तभी लव लाइफ सुखद होने की संभवाना है। सिंगल की लाइफ में किसी का आना शुभ फलदायक रहेगा।
उपाय- लॉफिंग बुद्धा को घर में रखें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) हमेशा प्यार से रहने वाले साथी अचानक से झगड़ सकते हैं। आज कुछ अनबन होने की संभावना है। आपस में विचार न मिलने से समस्या पैदा होंगी। सिंगल किसी के प्रेम जाल में फंस सकते हैंं।
उपाय- अपने घर में क्रिस्टल ट्री रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News