लव राशिफल 10 नवंबर- ख्वाहिश तो यही है कि तेरी बांहों में पनाह मिल जाए

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2020 - 10:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

मेष- आज लव लाइफ में थोड़े बदलाव नज़र आएंगे। ये आपके लिए नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह के हो सकते हैं।  रिश्ते तो आएंगे लेकिन अच्छे रिश्तों की कमी रहेगी। जिस वजह से परेशानी बनी रहेगी।
उपाय- रक्त चन्दन का तिलक लगाएं।

वृष- अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। शादी पक्की होने के चांसेस हैं। लव रिलेशन आपके प्यार को बढ़ाएगा। कहीं घुमने जाने का प्रोग्राम बनेगा लेकिन जा नहीं पाएंगे।
उपाय- सोना धारण करें।

मिथुन- आज साथी की कोई बात दिल को चुभ सकती है। बिगड़ी बात को प्यार से हेंडल करें और साथी को समझाएं। झगड़े को दबाने की कोशिश करें, बात को ज्यादा न बढ़ाएं।
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें।

कर्क- आज प्रपोज करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। थोड़े समय तक और इंतजार करना होगा। लव लाइफ में अपने इमोशनस को ज़ाहिर न करें, साथी को अपने तरीके से प्यार जताने का मौका दें।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

सिंह- आज लव लाइफ को लेकर दिन लेकर अच्छा नहीं रहेगा। ग़लतफ़हमी से रिश्ता खत्म हो सकता है। रोमांटिक रिलेशनशिप बनाने के लिए किसी तीसरे की तलाश रहेगी।
उपाय- लाल रंग के कपड़े पहनें।

कन्या- लव लाइफ में साथी आपकी हर ख्वाहिश को पूरा करने में सफल होंगे। जिन खूबसूरत लम्हों का लंबे समय से इंतजार था, आज वो पूरे होने का दिन है।
उपाय- मंगल ग्रह का जप करें।

तुला- आज लव रिलेशनशिप को मैरिज में तब्दील करने के बारे में विचार कर सकते हैं। घर के बड़ों से भी सलाह जरुर लें। लव लाइफ मस्त रहेगी, सभी मामलों में पार्टनर का साथ मिलेगा।
उपाय- सोना धारण नहीं करें।

वृश्चिक- आज लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। मनचाहे फिजिकल रिलेशनशिप का बेनिफिट मिलने वाला है। जो रिश्ते में सकारात्मकता और मजबूती लाने का काम करेगा।
उपाय- लाल सिंदूर अपने मस्तक पर लगाएं।

धनु- आज लव लाइफ का भरपूर लुत्फ उठाना चाहते हैं तो अपने इगो को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। तभी मनचाहा आनंद प्राप्त कर पाएंगे। खुद को खुश रखने की कोशिश करें।
उपाय- हनुमान जी का व्रत रखें।

मकर- अपनी सोच को सकारात्मक रखें। लव लाइफ में अपने और साथी ने मिलकर जो नियम निर्धारित किए हैं, उन पर अटल रहें। रिलेशनशिप को स्ट्रांग करना है तो प्यार के नियम न तोड़ें।
उपाय- रक्त पुष्प हनुमान जी को चढ़ाएं।

कुंभ- आज साथी से कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है, जिससे दोनों की खुशियां बढ़ेंगी। सारा दिन मौज-मस्ती में व्यतित होगा। प्रपोज या फिर शादी की बात चलाने के लिए दिन अच्छा है।
उपाय- लाल मसूर दाल का दान करें।

मीन- आज फ़िज़िकल वीकनेस, मेंटल टेंशन और स्ट्रैस लव लाइफ के ऊपर हावी रहेंगे। चाह कर भी न तो खुद संतुष्ट हो पाएंगे और न साथी की इच्छाओं का सम्मान कर पाएंगे।
उपाय- लाल रंग का मिष्ठान दान करें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News