लव राशिफल 18 अक्टूबर- इश्क मेरा तू बेशक है, तुझपे ही तो मेरा हक है

punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2022 - 07:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज लव लाइफ में दूरियां आ सकती हैं। अपने इगो को प्यार के बीच न आने दें, इससे रिश्ते में नकारात्मकता बढ़ेगी। अनमैरिड विवाह संबंधित फैसला करने में देरी न करें तो बेहतर है।
उपाय- किसी को अपशब्द न कहें।

वृष- आज भाग्य की प्रबलता और आपकी मेहनत से कोई बड़ा मुनाफा होगा। जिसमें साथी का भी बहुत बड़ा योगदान शामिल रहेगा। दोनों मिलकर बहुत सारी खुशियां मनाएंगे।
उपाय- मां दुर्गा के मंदिर जाएं।

मिथुन- आज जरुरत से अधिक व्यस्त रहने वाले हैं लेकिन घर-परिवार में होने वाली गतिविधियों पर पूरी नज़र रखें। कुछ गलत हो सकता है। रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- मस्तक पर लाल रंग का सिंदूर लगाएं।

कर्क- आज साथी का बर्ताव परेशान करेगा, चिंतित होने से काम नहीं चलेगा। वजह जानने का प्रयास करें। गलतफहमी को अपने मन में न पालें, उन पर विश्वास रखने की आवश्यकता है।
उपाय- मां दुर्गा के मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं।

सिंह- लव लाइफ के लिए दिनमान बहुत अच्छा रहेगा। सारा दिन रोमांस और मस्ती में व्यतित होगा। भाग्य साथ देगा प्रपोज या शादी की बात कर सकते हैं। संभव है नए रिश्ते का आरंभ हो जाए।
उपाय- दुर्गा नवार्ण मंत्र का जाप करें।

कन्या- आज परिवार में शांति रहेगी लेकिन विवाहेतर संबंध पनप सकते हैं। खुद पर संयम रखें अन्यथा रिश्ता समाप्त हो सकता है। लव लाइफ में दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
उपाय- मां दुर्गा को लाल रंग की चूड़ियां पहनाएं।

तुला- आज पार्टनर की जिद के आगे अपनी इच्छाओं को दबाना पड़ेगा। साथी के साथ भावनात्मक रूप से तालमेल बनेगा। जरुरत से अधिक इमोशनल बने रहेंगे।
उपाय- 'ऊं लग्नाय नमो' मंत्र का जाप करें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- घर का वातावरण सुखद रहेगा, फैमिली लाइफ में प्यार बढ़ेगा।  प्रेम संबंधों में कोई तीसरा खटास पैदा कर सकता है। रिलेशनशिप को शादी में बदलने पर विचार-विमर्श करेंगे।
उपाय- किसी को उधार न दें।

धनु- मैरिड कपल्स का जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज के दिन को परिवार के साथ खूब एंजॉय करेंगे। रिलेशन में रह रहे कपल्स का दिनमान थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है।
उपाय- मां दुर्गा की प्रतिमा के आगे घी की दीपक लगाएं।

मकर- आज दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। घर-परिवार की देखरेख संबंधी योजनाएं बनाएंगे। वर्क प्लेस की टेंशन रिलेशनशिप पर भारी हो सकती है।
उपाय- इस चौपाई का पाठ करें- सुनिसिय सत्य असीस हमारी। पूजहि मन कामना तिहारी।।

कुंभ- आज आपसी सहयोग से रिलेशनशिप से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। घर के माहौल को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें। पार्टनर से अपने दिल की हर बात पर चर्चा करें।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मीन- आज का दिन शुभता लेकर आया है, अपने पार्टनर को विवाह का प्रपोजल दे सकते हैं। मैरिड कपल्स बेबी प्लेन करेंगे तो अवश्य सफलता मिलेगी। सिंग्लस के रिश्ते की शुरुआत भी हो सकती है।
उपाय- मां दुर्गा को हलवे का भोग लगाएं।

PunjabKesari kundli

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News