लव राशिफल 25 सितंबर- इश्क में तेरे खुद को खो बैठे

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2020 - 06:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- अगर आज रिश्ते को सही तरह से न निभाया तो ये मुरझाने लगेगा। फिर लाख प्रयत्न करने पर भी समस्याएं ज्यों की त्यों बनी रहेंगी। प्यार की बगिया को महकाना आपकी समझ पर निर्भर करता है।
उपाय- भैरव मंदिर जाएं

वृष- अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए आज सूझ-बूझ से हर समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। ऊंचे लहजे में बात करने से बात बिगड़ेगी। धैर्य से काम लें।
उपाय- भैरव जी को मीठी रोटी का भोग लगाएं।

मिथुन- आज किसी खास से आपके विचार और रहन-सहन सब अलग होते हुए भी वे आपकी लाइफ का खास हिस्सा बन सकता है। प्यार भरी लव लाइफ का आरंभ होने के आसार हैं।
उपाय- पुरुषसुक्त का पाठ करें।

कर्क- मैरिड कपल्स आज भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जिससे सारे परिवार में खुशियां आएंगी। अन्य की लव लाइफ में प्यार के साथ झगड़े का दौर बना रहेगा।
उपाय- इस मंत्र का जाप करें- कात्यायनी महामाये महायोगिनीन्यायधीश्वरी नंदगोपसुत  देवि पतिं मे कुरु ते नमः।।

सिंह- आज अपनी समझ से रिश्ते को मजबूत बनाने का समय है। हर परिस्थिति में साथी का साथ दें। अच्छे-बुरे अनुभवों के साथ सारा दिन व्यतित होगा। कुछ नया सीखने को मिलेगा।
उपाय- गाय को चौलाई या पालक खिलाएं।

कन्या- अपने रिश्ते को टूटने से बचाना है तो अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं। अहं की भावना से दूर रहें। पार्टनर के साथ समय बिताएं, कुछ ऐसा करें की उन्हें महसूस हो कि आप उनकी कितनी केयर करते हैं।
उपाय- घर के दक्षिण- पूर्व कोने में पक्षियों के नहाने और पीने के लिए पानी रखें।

तुला- आज आपके रिश्ते में बहुत सारे उतार-चढ़ाव आएंगे। यदि उसे सच्चे दिल से निभाना है तो प्यार और आपसी समझ को अपना हथियार बनाएं। सोम्य लहजे में बात करें, गुस्सा करने से बात बिगड़ेगी।
उपाय- गरीब कन्याओं को वस्त्र भेंट करो।

वृश्चिक- साथी पर अपना अधिकार जताएं लेकिन एक हद तक। इससे रिश्ते में घुटन पैदा होने लगेगी और रिश्ता टूटने की कगार पर भी आ सकता है। उनके दोस्तों, पसंद-नापसंद का ध्यान रखें।
उपाय- छोटी कन्याओं को हलवा पूरी खिलाएं।
 
धनु- आज बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है लेकिन साथी थोड़ा परेशान रह सकते हैं। अपनी खुशियों में इतने न खो जाएं की साथी पर ध्यान न दें। रिश्ते को बेलैंस करके चलें।
उपाय- पीपल पर मीठा भोग चढ़ाकर गरीबों में बांट दें।

मकर- पार्टनर को उनके हिसाब से जिंदगी जीने दें। फिर देखें रिश्ते में कैसे सकारात्मकता का प्रवेश होता है। साथी में गजब का परिवर्तन आएगा, जो दोनों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय- कंजक पूजा करें। उन्हें अपनी शक्ति केअनुसार कुछ भी भेंट करें।

कुंभ- साथी पर जरुरत से अधिक अपना अधिकार न जताएं, आजादी होना बहुत जरुरी होता है। हर बात में रोक-टोक करना आप दोनों के रिश्ते में दरार ले आएगा। सावधान रहें।
उपाय- भूखे को रोटी खिलाएं।

मीन- आज नए रिलेशनशिप का आरंभ होने के योग बन रहे हैं। ध्यान रखें, इसमें जाना तो आसान होगा लेकिन निभा पाना कठिन। अन्य की लव लाइफ प्यार के रंगों से भरी रहेगी।
उपाय- भैरव जी के इस मंत्र का जाप करें- ॐ जौलम रहौ क्रोम उत्तरनाथ भैरवाय स्वाहा

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News