लव राशिफल 12 अगस्त- छू कर मुझे आज महसूस कर लो

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 09:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Tip of the day: टिप ऑफ़ द डे- प्रेम संबंधों और प्रेम विवाह में परेशानियां आ रही हैं तो करें यह महाउपाय- आज श्रीकृष्ण मंदिर में मीठा पान और बांसुरी भेंट करें। 

मेष- आज दिन की शुरुआत में आपको अपने लवमेट का गुस्सा झेलना पड़ सकता है। जीवन में प्यार का आनंद लेने के लिए लवमेट को समय देना होगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। 
लव गुरु की सलाह- भगवान विष्णु को 21 बेसन के लड्डू अर्पित करें। 

वृष- आज आपका गलत व्यवहार प्रेम जीवन में नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। अपनी सोच को बदलें। शादीशुदा जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव का दौर रहेगा। 
लव गुरु की सलाह- गरीब कन्याओं को मैंगो फ्रूटी दान करें।

मिथुन- जो लोग प्रेम संबंधों में हैं, आज उनका दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। लवमेट के साथ अपनी मनपसंद जगह पर जा सकते हैं। विवाहित जातकों का दिन रोमांटिक रहेगा, खूबसूरत पल व्यतीत करेंगे। 
लव गुरु की सलाह- 5 आटे की लोइयों में चने की दाल डाल कर गाय को खिलाएं।

कर्क- आज आपको घर-परिवार से संबंधित परेशानी रह सकती है, जिसके चलते लवमेट की छोटी सी बात पर आपको जरुरत से अधिक गुस्सा आ सकता है। जो सिंगल हैं, आज उनकी शादी की बात चल सकती है। शादीशुदा जातकों के संबंधों में सुधार आएगा।
लव गुरु की सलाह- जल में हल्दी और केसर डाल कर शिवलिंग का अभिषेक करें। 

सिंह- शादीशुदा जातकों का दिन मिला-जुला रहेगा। डर को दिल से निकालें और जीवनसाथी को अपनी भावनाएं खुल कर बताएं। जो लोग प्रेम में हैं, उन्हें पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है।
लव गुरु की सलाह- अपने माथे पर केसर का तिलक करें। 

कन्या- आपका अड़ियल व्यवहार लव लाइफ को खत्म कर सकता है। लवमेट में कमियां न निकालें, उनकी जरूरतों को समझें। विवाहित जातकों के लिए दिन अच्छा नहीं है, रिश्तों में दरार आ सकती है। 
लव गुरु की सलाह- आज पीले वस्त्र पहनें। 

तुला- आज आप अपने लवमेट के साथ डेट पर जा सकते हैं। ध्यान रखें, उन पर किसी बात को लेकर दबाव न बनाएं। विवाहित कपल्स को एक दूसरे के करीब आने का मौका मिल सकता है। दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। 
लव गुरु की सलाह- मीठे पीले चावल दान करें। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

वृश्चिक- आज लंबे समय के बाद लवमेट के साथ एकांत में खूब बाते करने का मौका मिलेगा। प्यार का खुमार छाया रहेगा। शादीशुदा कपल्स एक दूसरे को रोमांस की तरफ अकर्षित कर सकते हैं।
लव गुरु की सलाह- ब्राह्मण को पीले वस्त्र भेंट करें। 

धनु- आज आपका रिलेशनशिप स्ट्रांग होगा। लव लाइफ बहुत रोमांटिक रहने वाली है। नए शादीशुदा कपल्स चुबंक की तरह प्यार के बंधन में बंधे रहेंगे। दांपत्य जीवन में रोमांस का भरपूर आनंद लेंगे। 
लव गुरु की सलाह- हल्दी जल में डाल कर स्नान करें। 

मकर- आज किसी बात को लेकर पार्टनर से तू-तू  मैं-मैं हो सकती है। आपको उनकी अहमियत समझनी होगी। जीवनसाथी को आप पर शक होगा। जो रिश्ते को कमजोर कर सकता है। 
लव गुरु की सलाह- मंदिर में केले का पेड़ लगाएं। 

कुम्भ- आज सोशल मिडिया पर आपको अपना लव पार्टनर मिल सकता है। जिसके साथ शादी का प्लान भी कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों की लव लाइफ में दूरियां खत्म होंगी। सुहानी शाम का मजा ले सकते हैं। 
लव गुरु की सलाह- जरूरतमंद बच्चों को कॉपी पेन दान करें।

मीन- आज कुछ परेशानियां रह सकती हैं। लवमेट का मूड ऑफ रहेगा। जिसके चलते कहा सुनी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच तीसरे व्यक्ति के कारण दूरियां आ सकती हैं। समय रहते रिश्ते को समझें। 
लव गुरु की सलाह-12 केले जरूरतमंद को दें।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News