लाल किताब उपाय: मंगल करेगा चमत्कार, जिताएगा जीवन की हर जंग
punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2016 - 11:54 AM (IST)

मंगल को सेनापति का स्थान प्राप्त है। जीवन को शक्ति प्रदान करता है। ज्योतिष में मंगल के विषय में प्राय: अशुभ चर्चा की गई है। वास्तव में मंगल एक अच्छा ग्रह है। यह विनोद भी करता है। जातक को महामानव और दानव दोनों बनाता है। यह दयावान और कठोर दोनों ही है। क्षमा करना भी जानता है, तो सजा देना भी। अगर मंगल अशुभ ग्रह होता तो उसका नाम मंगल क्यों होता?
यह तो जातक के जीवन में मंगल ही करता रहता है। साहस, हिम्मत, धैर्य, शक्ति सभी कुछ मंगल के अधीन होते हैं। यह भूमिपुत्र है। अत: जगह, जमीन आदि का कारक होता है। समाज में अत्याचार के विरुद्ध आवाज भी उठाता है। बिछड़े को मिलाता भी है, हर समय साथ देता है। वास्तव में मंगल पग-पग पर कार्य करता है। जीवन की जंग को जीतने के लिए साहस, धैर्य की आवश्यकता होती है, यह सब कुछ मंगल ही तो देता है।
मानसिक शक्ति मंगल प्रदान करता है। यह अपना अच्छा-बुरा प्रभाव स्थान अनुसार देता है अगर मंगल निर्बल है तो जातक को क्रोधी, चुगलखोर, लडऩे-झगडऩे वाला बना डालता है।
झूठ बोलना गृहस्थ जीवन को नष्ट कर देता है। जीवनसाथी से अलग कर देता है। स्त्री को पतिता बना देता है। दुर्घटना करवाता रहता है। मंगल दोष से मुक्ति के लिए :
* भाई की सेवा करें एवं मृगछाला पर सोएं।
* लाल पत्थर के दो टुकड़े लेकर एक टुकड़ा बहते पानी में बहा दें और दूसरा टुकड़ा अपने पास संभाल कर रखें।
* सुरमा नेत्रों में लगाने से शांति मिलती है।
* तांबा अथवा मूंगा अनामिका उंगली में धारण करें।
* तंदूर में लगी मीठी रोटी बांटें।
* बहते पानी में रेवडिय़ां, बताशे, शुद्ध शहद एवं सिंदूर बहाएं।
* मसूर, मिठाई अथवा मीठा भोजन यथाशक्ति दान करें।
* मंगलवार के दिन व्रत रखने से भी मंगल से होने वाले अनिष्टों से शांति मिलती है।
* लाल वस्त्र किसी गरीब व्यक्ति को दान दें।