Buddha Purnima 2025: बुद्ध पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर करें ये उपाय, जीवन से टल जाएगी दरिद्रता

punjabkesari.in Monday, May 12, 2025 - 07:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Buddha Purnima 2025: बुद्ध पूर्णिमा के दिन को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख पूर्णिमा का त्योहार 12 मई यानी आज के दिन मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन अगर घर की चौखट से जुड़ा कोई उपाय पूरे श्रद्धा और विधि पूर्वक किए जाएं, तो जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होता है। तो आइए जानते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में-

PunjabKesari Buddha Purnima

Buddha Purnima 2025 upay बुद्ध पूर्णिमा 2025 उपाय

बुद्ध पूर्णिमा के दिन लाल कपड़े में  5 लौंग, 2 कपूर की टिक्की और तुलसी के 11 पत्ते कसकर बांधें और घर के मुख्य द्वार के ऊपर लटका दें। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और मन की हर मुराद पूरी होती है। साथ ही धन की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Buddha Purnima

बुद्ध पूर्णिमा के दिन मुख्य दरवाजे और पूजा स्थान को साफ-सुथरा रखें और गंगाजल का छिड़काव करें। साथ ही दरवाजे पर रंगोली और स्वस्तिक बनाएं और तोरण बांधें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में सकारात्मकता और मानसिक शांति का संचार होता है।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन घर में तुलसी का नया पौधा लेकर आना बहुत शुभ होता है। तुलसी के पौधे को हमेशा उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती। साथ ही आर्थिक तंगी से राहत मिलती है।

PunjabKesari Buddha Purnima








 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News