Kumar Vishwas Mahakal Visit Ujjain : प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने किए महाकाल की भस्म आरती में दर्शन
punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 10:07 AM (IST)
प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातःकालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिया। इस दौरान मंत्रोच्चार और भगवान शिव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। कुमार विश्वास ने श्रद्धाभाव के साथ आरती में हिस्सा लिया और बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए।
दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत एवं सत्कार किया। इस दौरान उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद और धार्मिक स्मृति चिह्र भी भेंट किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। कुमार विश्वास के महाकाल दर्शन की तस्वीरें और खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों और शिव भक्तों में भी उत्साह देखने को मिला। बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन कर उन्होंने आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया और मंदिर की परंपराओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
(विशाल ठाकुर)
