अगर आप भी करेंगे इन मंत्रों के जाप, तो प्राप्त होगी अपार धन संपत्ति

punjabkesari.in Thursday, Dec 17, 2020 - 11:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
धन पाने की इच्छा हर किसी को होती है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में खूब परिश्रम करता है। तो वहीं मेहनत के साथ-साथ लोग भगवान की विभिन्न तरह से पूजा भी करते हैं। ताकि उनकी कृपा से उनकी मेहनत का फल शीघ्र मिले। मगर कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिन्हें इस बारे में नहीं पता होता कि किस तरह के भगवान को प्रसन्न किया जा सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप किस तरह से अपने जीवन में अपार धन की प्राप्ति पा सकते हैं। 
PunjabKesari, Kubera, Kuber Dev, Kubera Mantra In Hindi, Kubera Mantra in hindi, Money Problems, Kubera Dev Worship, Mantra Bhajan Aarti, Vedci Mantra in hindi, Dharm, Punjab kesari

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस तरह माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। ठीक उसी तरह कुबेर देव को धन का देवता माना जाता है। यही कारण है ज्योतिष शास्त्र व अन्य कई धार्मिक शास्त्रों में कहा गया है कि इनकी पूजा करने से जातक को धन की प्राप्ति होती है। 

बता दें धार्मिक ग्रंथों में कुबेर देव को धन का राजा कहा गया है। पृथ्वीलोक की समस्त धन संपदा के एकमात्र स्वामी इन्हें ही बनाया गया है। इसके अलावा कुबेर भगवान शिव के परमप्रिय सेवक भी हैं। आइए जानते हैं इनके सरल मंत्र जिनका जप करने से धन की प्राप्ति होती है। कुबेर का प्राचीन दिव्य मंत्र-
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धान्याधिपतये
धन धान्य समृद्धिं मे देहि दापय दापय स्वाहा।।

कुबेर मंत्र-
ॐ श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नम:।
PunjabKesari, Kubera, Kuber Dev, Kubera Mantra In Hindi, Kubera Mantra in hindi, Money Problems, Kubera Dev Worship, Mantra Bhajan Aarti, Vedci Mantra in hindi, Dharm, Punjab kesari
विनियोग- अस्य श्री कुबेर मंत्रस्य विश्वामित्र ऋषि:वृहती छंद: शिवमित्र धनेश्वरो देवता समाभीष्टसिद्धयर्थे जपे विनियोग:

कुबेर का विलक्षण सिद्ध मंत्र-
* मनुजवाह्य विमानवरस्थितं गुरुडरत्नानिभं निधिनाकम।
शिव संख युक्तादिवि भूषित वरगदे दध गतं भजतांदलम।।

* कुबेर का अष्टाक्षर मंत्र- ॐ वैश्रवणाय स्वाहा:

* कुबेर का षोडशाक्षर मंत्र- ॐ श्री ॐ ह्रीं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नम:।
PunjabKesari, Kubera, Kuber Dev, Kubera Mantra In Hindi, Kubera Mantra in hindi, Money Problems, Kubera Dev Worship, Mantra Bhajan Aarti, Vedci Mantra in hindi, Dharm, Punjab kesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News