17 सितंबर को सूर्य का बड़ा गोचर, इन 3 राशियों के लिए धन, सफलता और तरक्की के योग
punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 02:09 PM (IST)
Sun Transit Sept 17 Predictions : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन एक बेहद महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। 17 सितंबर को सूर्य देव अपनी चाल बदलते हुए अक साथ से निकर दूसरी राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का यह बड़ गोचर कई राशियों के जीवन में मनचाहे और सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। लेकिन विशेष रूप से 3 राशियां हैं, जिनके लिए यह गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। तो आइए जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में जिन्हें इस दौरान करिय में तरक्की, अचानक धन लाभ और समाज मान-सम्मान मिलेगा।
मेष राशि
सूर्य का यह गोचर मेष राशि वालों के करियर और आर्थिक जीवन में बड़ा उछाल ला सकता है। अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने या नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे थे, तो सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपकी कार्यशैली में निखार आएगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि
सूर्य देव का गोचर आपके लिए सबसे ज्यादा फलदायी रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो वह वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा होने के प्रबल योग हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर भाग्य के नए दरवाजे खोलेगा। आपके लंबे समय से अटके हुए काम अब रफ्तार पकड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय बहुत शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से काफी सुधार आएगा और मान-सम्मान बढ़ेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
