Kodungallur Bagavathi Mandir : अनोखा मंदिर, मां को खुश करने के लिए खेली जाती है खून की होली

punjabkesari.in Thursday, Jan 05, 2023 - 09:27 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kodungallur Bhagavathi Mandir: भारत के केरल में बहुत से मंदिर हैं। त्रिशूर राज्य में स्थापित कोडुंगल्लूर देवी मंदिर बहुत ही विशेष है। दूर-दूर से लोग इस मंदिर को देखने आते हैं। कोडुंगल्लूर देवी मंदिर को श्री कुरम्बा भगवती मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना होती है। यह के लोग मां को  कुरम्बा या कोडुंगल्लूर अम्मा के नाम से बुलाते हैं। ये एक ऐसा अनोखा मंदिर है, यहां की देवी भक्तों के द्वारा कहे गए अपशब्दों से प्रसन्न होती हैं और यह परंपरा बहुत सालों से चली आ रही है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

History of Kodungallur Temple कोडुंगल्लूर मंदिर का इतिहास: इस मंदिर का इतिहास भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम से जुड़ा हुआ है। मान्यताओं के अनुसार दारुका नामक दैत्य ने केरल के लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। लोगों की रक्षा के लिए परशुराम ने भोलेनाथ से मदद मांगी। तब महादेव के आदेश पर इस मंदिर का निर्माण करवाया गया। यहां के लोगों ने मंदिर में मां देवी भद्रकाली की पूजा करनी शुरू करी। मां ने प्रसन्न होकर उस दैत्य का नाश किया।

Temple Festival मंदिर के त्यौहार: श्री कुरुम्बा भगवती मंदिर अपने ही त्यौहारों के लिए जाना जाता है। भरानी त्यौहार केरल के प्रमुख त्योहारों में से एक है क्योंकि इस त्यौहार में मां के भक्त उनको खुश करने के लिए रक्त समर्पित करते हैं। इसके अलावा मंदिर की छत को लाठी-डंडो से पीटा जाता है, कहते हैं ऐसा करने से मां भद्रकाली खुश हो जाती हैं। यह त्यौहार हर साल मार्च-अप्रैल में मनाया जाता है। वेलिचप्पड कहे जाने वाले लोग तलवार लेकर मंदिर के आस-पास दौड़ते हैं और देवी को अपना रक्त समर्पित करते हैं।

Beliefs of Kodungallur Temple कोडुंगल्लूर मंदिर की मान्यताएं:  मान्यताओं के अनुसार सबसे पहले इस मंदिर में मां को खुश करने के लिए जानवरों की बलि दी जाती थी लेकिन समय के साथ-साथ सरकार के हस्तक्षेप की वजह से ये प्रथा बंद हो गई। यहां पर  बहुत सोना-चांदी चढ़ाया जाता है।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News