इंगलैंड में खालसा सृजना दिवस पर सजाया नगर कीर्तन
punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 08:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
लंदन (सरबजीत सिंह बनूड़): इंगलैंड के सलोह में खालसा सृजना दिवस पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सलोह और रामगढ़िया सिख गुरुद्वारा की प्रबंधक कमेटियों के सहयोग से नगर कीर्तन सजाया गया।
नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सलोह से पंज प्यारों की अगुवाई में आरंभ हुआ। कोरोना महामारी के 2 साल बाद निकले पहले नगर कीर्तन में नजदीकी इलाकों के श्रद्धालु काफी संख्या में शामिल हुए।
नगर कीर्तन के रास्ते में जगह-जगह पर लंगर का प्रबंध किया गया था। नगर कीर्तन शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए रामगढ़िया सिख गुरुद्वारा वुडलैंड एवेन्यू में सम्पन्न हुआ। सभा के ग्रंथी ने समाप्ति की अरदास की।