Jupiter Transit in Gemini: गुरु का महापरिवर्तन ! कुंभ राशि वालों की किस्मत लेगी करवट

punjabkesari.in Saturday, Apr 12, 2025 - 02:32 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Jupiter Transit in Gemini: कुंभ राशि वालों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि देवगुरु बृहस्पति का महा परिवर्तन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है ! आपके अंदर छुपी हुई काबिलियत दुनिया के सामने आएगी, आपके आर्थिक जीवन में अचानक चमत्कारी बदलाव होंगे, और आपको ऐसी आध्यात्मिक शक्ति मिलेगी जो आपके जीवन की दिशा को पूरी तरह बदल देगी। यानी कुंभ राशि वाले बेहद लकी रहने वाले हैं।

PunjabKesari Jupiter Transit in Gemini

एक तो 29 मार्च 2025 से कुंभ राशि पर शनि की ढैया का अंतिम चरण शुरू हो जाएगा और दूसरी तरफ 14 में 2025 को देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों को शानदार कामयाबी प्रदान करेगा। देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर कुंभ राशि वालों के लिए संभावनाओं के कई छिपे हुए दरवाजे भी खोलेगा. अगर आप सही समय पर सही निर्णय लेंगे तो देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। मेरी आज की पोस्ट इसी विषय पर है और कुंभ राशि वालों के लिए बेहद खास भी है। 14 मई 2025 को देवगुरु बृहस्पति जब वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, तो यह कुंभ राशि वालों के लिए कोई साधारण बदलाव नहीं, बल्कि एक गहरी, रहस्यमयी और अप्रत्याशित रूप से भाग्यशाली स्थिति होगी। अगर आपने सही समय पर सही निर्णय ले लिए, तो आपकी किस्मत ऐसी करवट लेगी जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते! 

देवगुरु बृहस्पति इस ब्रह्मांड के सबसे बड़े ग्रह तो है ही, साथ ही इन्हें हमारे नवग्रह में गुरु का दर्जा भी हासिल है। इन्हें ज्ञान,कर्म ,धर्म, धन, समृद्धि , पुत्र और विवाह का कारक भी माना जाता है। इन्हें अध्यात्म का कारक भी माना जाता है। 14 मई को देवगुरु बृहस्पति का महा परिवर्तन कुंभ राशि वालों की किस्मत का पिटारा खोल देगा। साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे और तीन गुना तेज रफ्तार से चलेंगे जिसे ज्योतिष में अतिचारी होना भी कहा जाता है। देवगुरु बृहस्पति जब भी राशि परिवर्तन करते हैं और अतिचारी भी हो जाते हैं तो ज्योतिष की दुनिया में बहुत बड़ी हलचल होती है।

ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति साल 2025 में पहली बार 14 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे, फिर इसके बाद 18 अक्तूबर 2025 को मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे जो देवगुरु बृहस्पति की उच्च राशि है। उच्च राशि में आकर बृहस्पति हमेशा परम बलशाली हो जाते हैं। 11 नवंबर को गुरु कर्क राशि में वक्री अवस्था में चले जाएंगे, यानि उल्टी चाल चलेंगे। फिर साल के अंत में 5 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल में ही फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

जिन लोगों का नाम गू ,गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा से शुरू होता है तो ऐसे लोगों की कुंभ राशि होती है। राशि चक्र की यह 11वीं राशि होती है. इसका प्रतीक चिन्ह घड़ा होता है. इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। कुंभ राशि के लोग बहुत न्याय प्रिय होते हैं। खुले विचारों के होते हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली होता है इसलिए लोग इनसे जुड़ना पसंद करते हैं। कुंभ राशि के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। लेकिन अपने काम में दखलअंदाज़ी बर्दाश्त नहीं करते। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इनकी इच्छाशक्ति प्रबल होती है। कुंभ राशि के लोग सरकारी और गैर सरकारी नौकरी में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं।  जज, वकील, वैज्ञानिक, लेखक , कलाकार, राजनेता और मेडिकल लाइन में ये लोग खूब नाम कमाते हैं।

PunjabKesari Jupiter Transit in Gemini

अब देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि वालों को नेम एंड फेम दोनों चीज देने वाले हैं। कुंभ राशि के लिए बृहस्पति का यह गोचर घर, सुख, संपत्ति और आंतरिक शांति के भाव में होगा। लेकिन इसे केवल एक सामान्य सुख-समृद्धि का गोचर मत समझिए, क्योंकि इस बार बृहस्पति आपके जीवन में कुछ बेहद खास और छुपे हुए अवसर लेकर आएंगे, जिनका सही उपयोग आपको असाधारण ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। अगर आपके पास कोई ऐसी कला, हुनर या स्किल है जो अब तक सिर्फ आपके करीबी लोग ही जानते थे, तो बृहस्पति का यह गोचर उसे दुनिया के सामने लाने का मौका देगा।

यदि आप लेखक, कवि, कलाकार, म्यूज़िशियन, या किसी क्रिएटिव फील्ड में हैं, तो आपकी मेहनत का ऐसा शानदार रिजल्ट मिलेगा जो आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा !जिन लोगों ने सालों से कोई बिजनेस आइडिया अपने मन में दबा रखा है, उनके लिए यह परफेक्ट टाइम होगा उसे लॉन्च करने का। यही नहीं कुंभ राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति के इस गोचर से अनदेखे स्रोतों से धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। यह गोचर आपके लिए एक गुप्त खज़ाना खोल सकता है!

कोई पुरानी संपत्ति, कोई पैतृक धन, कोई इंश्योरेंस क्लेम या फिर कोई इनवेस्टमेंट, जिसका आप सालों से इंतजार कर रहे थे, अब अचानक आपके हाथ आ सकता है। कुछ लोगों को उनके माता-पिता या ससुराल पक्ष से आर्थिक रूप से बड़ी सहायता मिल सकती है। यही नहीं देवगुरु बृहस्पति के इस गोचर से कुंभ राशि वाले अपने भीतर मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास की तरफ आगे बढ़ने का पैगाम भी महसूस करेंगे। यह समय सिर्फ भौतिक उपलब्धियों का नहीं, बल्कि आंतरिक शांति और मानसिक संतुलन का भी होगा।

आप अचानक किसी आध्यात्मिक यात्रा पर जा सकते हैं या किसी ऐसे गुरु से मिल सकते हैं जो आपकी जिंदगी की दिशा ही बदल दे। अगर आप किसी मानसिक उलझन या चिंता से गुजर रहे थे, तो अब आपको उसका हल मिल सकता है और आपकी सोचने-समझने की शक्ति पहले से कहीं अधिक बढ़ जाएगी। देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि वालों को अब घर और संपत्ति के मामलों में बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं। जो लोग नया घर खरीदने का सपना देख रहे थे, उनके लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा।

विदेश में घर लेने या कहीं सेटल होने की प्लानिंग कर रहे लोगों को अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। गृहस्थ जीवन में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे घर का माहौल सुखद और आनंदमय रहेगा। कुंभ राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर जहां अपार संभावनाओं से भरा हुआ है, वहीं कुछ मामलों में सतर्क रहना भी जरूरी होगा। थोड़ा स्वास्थ्य पक्ष का ख्याल रखना होगा क्योंकि पेट से जुड़ी दिक्कतें, पाचन तंत्र में कमजोरी और माइग्रेन जैसी छोटी-मोटी समस्याएं आपको दिक्कत दे सकती हैं इसलिए इससे बचने के लिए खान-पान पर आपको विशेष ध्यान देना होगा।

इस दौरान कुछ लोग आपकी सफलता से जल सकते हैं या गलत सलाह देकर आपको भ्रमित कर सकते हैं। ऐसे में अपनी बुद्धि और विवेक से काम लें। और आपको नेगेटिव स्थिति से बचना होगा। यदि आप किसी बड़े ट्रांसफर, घर शिफ्टिंग या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। हर पहलू पर अच्छे से विचार करें।

अंत में मैं यह कहना चाहूंगा कि देवगुरु बृहस्पति का महा परिवर्तन कुंभ राशि वालों, को एक नया जीवन देने आ रहा है! आपके अंदर छुपी हुई काबिलियत दुनिया के सामने आएगी, आपके आर्थिक जीवन में अचानक चमत्कारी बदलाव होंगे, और आपको ऐसी आध्यात्मिक शक्ति मिलेगी जो आपके जीवन की दिशा को पूरी तरह बदल देगी। लेकिन याद रखें, इन सभी अवसरों को पहचानना और सही समय पर सही निर्णय लेना ही आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

PunjabKesari Jupiter Transit in Gemini

गुरमीत बेदी 
9418033344

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News