Jupiter Transit in Gemini: गुरु का महापरिवर्तन ! धनु राशि वालों का चमकेगा सितारा

punjabkesari.in Thursday, Apr 10, 2025 - 03:20 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Jupiter Transit in Gemini: धनु राशि वालों का सितारा अब बुलंदी पर जाएगा और देवगुरु बृहस्पति धनु राशि वालों को एक के बाद एक कई सफलताएं देंगे। धनु राशि देवगुरु बृहस्पति की अपनी राशि है लिहाजा बृहस्पति अब अपनी इस राशि पर मेहरबान होने वाले हैं। 29 मार्च 2025 से जहां एक तरफ धनु राशि शनि की ढैया की चपेट में आएगी तो वहीं दूसरी तरफ 14 मई 2025 को  देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन के साथ ही धनु राशि वालों को हैरान कर देने वाली सफलताएं भी मिलना शुरू हो जाएंगे।

PunjabKesari Jupiter Transit in Gemini

धनु राशि वालों के लिए यह समय निश्चित रूप से नई शुरुआत, बड़े बदलाव और जीवन में स्थिरता लाने वाला होगा। आप यह भी कह सकते हैं कि धनु राशि वालों की जिंदगी में एक नई कहानी शुरू होगी जिसमें यह लिखा जाएगा की धनु राशि वालों के भाग्य के दरवाजे खुल रहे हैं। जब गुरु राशि बदलते हैं, तो सिर्फ बदलाव नहीं, बल्कि चमत्कार होते हैं। यही चमत्कार धनु राशि के जीवन के हर क्षेत्र में देखने को मिलेगा। देवगुरु बृहस्पति इस ब्रह्मांड के सबसे बड़े ग्रह तो है ही, साथ ही इन्हें हमारे नवग्रह में गुरु का दर्जा भी हासिल है। इन्हें ज्ञान, कर्म ,धर्म, धन, समृद्धि , पुत्र और विवाह का कारक भी माना जाता है। इन्हें अध्यात्म का कारक भी माना जाता है।

14 मई को देवगुरु बृहस्पति का महा परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों की किस्मत का पिटारा खोल देगा।  साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे और तीन गुना तेज रफ्तार से चलेंगे जिसे ज्योतिष में अतिचारी होना भी कहा जाता है। देवगुरु बृहस्पति जब भी राशि परिवर्तन करते हैं और अतिचारी भी हो जाते हैं तो ज्योतिष की दुनिया में बहुत बड़ी हलचल होती है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति साल 2025 में पहली बार 14 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे, फिर इसके बाद 18 अक्टूबर 2025 को मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे जो देवगुरु बृहस्पति की उच्च राशि है। उच्च राशि में आकर बृहस्पति हमेशा परम बलशाली हो जाते हैं। 11 नवंबर को गुरु कर्क राशि में वक्री अवस्था में चले जाएंगे, यानि उल्टी चाल चलेंगे। फिर साल के अंत में 5 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल में ही फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

जिन लोगों का नाम ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे , से शुरू होता है. उनकी कुंडली में धनु राशि होती है। धनु राशि के लोग उत्साही, जोशीले, और साहसी होते हैं। ये लोग दूसरों के मनोभाव को आसानी से समझ लेते हैं। ये लोग उदार, परोपकारी और इमोशनल भी होते हैं। थोड़ा विनोदी और चंचल भी होते हैं। ये लोग प्रेम में समर्पित रहते हैं और अपने साथी के लिए वफ़ादार होते हैं। ये लोग स्पष्टवादी और उदारवादी होते हैं। क्रिएटिव एक्टिविटी में उनके काफी रुचि रहती है। ये लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। 14 मई को देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के करियर में संघर्ष के अंत और सफलताओं की बरसात लेकर आ रहा है।

यदि आप लंबे समय से अपने करियर में कोई बड़ा बदलाव चाहते थे, तो अब समय आ गया है जब यह हकीकत बनेगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद की पेशकश होगी। जो लोग खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए अब सही समय है। धनु राशि के कई जातक अचानक से किसी खास व्यक्ति से मिलेंगे, जो उनके करियर को ऊंचाइयों तक ले जाएगा। विदेश में नौकरी या पढ़ाई करने की इच्छाओं को भी बल मिलेगा। बृहस्पति का यह गोचर धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति को भी नए पंख देगा। नई उड़ान देगा और नए मुकाम तक ले जाएगा। अचानक लाभ होगा और संपत्ति का विस्तार करने में आप कामयाब रहेंगे यानी नई प्रॉपर्टी भी बनाएंगे।

PunjabKesari Jupiter Transit in Gemini

जिन लोगों को धन की कमी महसूस हो रही थी, अब वे राहत की सांस लेंगे। अचानक कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जो आपकी योजनाओं को साकार करेगा। नई संपत्ति खरीदने या बड़े निवेश करने के लिए यह सही समय है। व्यापार में जबरदस्त वृद्धि होगी, और अटके हुए पैसे वापस मिलेंगे। बृहस्पति का यह गोचर आपकी लव लाइफ और फैमिली लाइफ के लिए भी बेहद सुखद रहने वाला है। बृहस्पति के इस गोचर से धनु राशि वालों को सचमुच में सच्चे रिश्तों की पहचान होगी। गुरु की कृपा से अब आपका दिल और दिमाग दोनों स्पष्ट रहेंगे। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी खास व्यक्ति का साथ मिल सकता है।

शादीशुदा लोगों के लिए यह समय रिश्ते को और मजबूत करने का होगा। जो लोग लंबे समय से विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिए योग्य जीवनसाथी मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में पारिवारिक सहमति मिलने की संभावना है। यही नहीं देवगुरु बृहस्पति धनु राशि वालों को यात्रा और विदेश संबंधी कार्यों में भी सफलता देने वाले हैं। धनु राशि वाले वैसे भी घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं, लेकिन गुरु का यह गोचर यात्राओं को केवल आनंद का ही नहीं, बल्कि लाभ का भी जरिया बनाएगा। विदेश यात्रा के योग प्रबल हैं।

धार्मिक स्थलों की यात्रा संभव है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। कोई यात्रा अचानक से हो सकती है, जो आपके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी। देवगुरु बृहस्पति कैसे गोचर से धनु राशि वालों की आध्यात्मिक उन्नति और आत्मज्ञान का द्वार खुलेगा। गुरु का धनु में प्रवेश केवल भौतिक सफलता ही नहीं, बल्कि आत्मिक उन्नति का भी समय है। आप किसी आध्यात्मिक गुरु से जुड़ सकते हैं, जिससे जीवन के गहरे रहस्यों को समझने का अवसर मिलेगा। ध्यान, योग और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवन का वास्तविक उद्देश्य समझने की ओर कदम बढ़ेंगे। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से समाज में प्रतिष्ठा , आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ेगा।

जो लोग राजनीति, शिक्षा या समाजसेवा से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय सुनहरे अवसर लेकर आएगा। आपके विचारों को लोग अधिक गंभीरता से लेंगे, और आपकी सलाह को सम्मान मिलेगा। आप समाज के लिए कोई बड़ा योगदान दे सकते हैं, जिससे आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। धनु राशि की महिलाएं अगर पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करना चाहे तो सफलता मिलने के पूरे चांस बन रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति के गोचर से आपकी फैन फॉलोइंग बढ़ेगी और आपके भीतर की कलात्मक प्रतिभा दुनिया के सामने उभर कर आएगी।

14 मई 2025 को देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए एक वरदान है। यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने, नए लक्ष्यों की ओर बढ़ने और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का है।अब आपकी किस्मत का सितारा चमकने से कोई नहीं रोक सकता।

PunjabKesari Jupiter Transit in Gemini

गुरमीत बेदी 
9418033344


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News