परियों के देश के नाम से विख्यात है ये जगह, जानें इस जादुई दुनिया का रहस्य
punjabkesari.in Sunday, Mar 09, 2025 - 07:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Khait Parvat: उत्तर भारत में ऐसी कई रहस्यमयी जगहें हैं, जो बेहद ही चौंकाने वाली है। वहीं उत्तराखंड में एक ऐसे स्थान हैं जिसे परियों के देश के नाम से जाना जाता है। देवभूमि में ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में स्थित खैट पर्वत आपको जन्नत की सैर कराता है। यहां लोगों को अचानक ही कहीं भी परियों के दर्शन हो जाते हैं। लोगों का ऐसा मानना है कि परियां आस-पास के गांवों की रक्षा करती हैं। ये एक ऐसी जगह है, जहां आज भी लोग परियों और वनदेवियों को देखने का दावा करते हैं। इसी खासियत को लेकर ये पर्वत लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका की मैसास्युसेट्स यूनिवर्सिटी ने इस जगह का शोध भी किया है। उसमें पाया गया कि इस पर्वत पर कुछ अद्भुत शक्तियां हैं, जो यहां आने वाले लोगों को अपनी ओर खींचती हैं।
इसके अलावा यहां खैटखाल नाम का एक मंदिर भी है जिसे यहां के रहस्यों का केंद्र माना जाता है। यहां 9 देवियों के रूप में इन परियों की पूजा होती है। कहा जाता है की ये नौ देवियां बहने हैं और आज भी ये अदृश्य शक्तियों के रूप में वहीं स्थित रहती है। जून के महीने में यहां मेला भी लगता है। जिसे देखने दूर-दूर से लोग जहां आते है। कहते हैं कि यहां निवास करने वाली परियों को चटकीले रंग, शोर और तेज संगीत पसंद नहीं है और इस पर्वत पर जाने वाले हर इंसान को इस बात का खास ध्यान रखना पड़ता है। इस स्थान की हैरान करने वाली एक बात ये भी है कि इस क्षेत्र मे कुछ फसलें ऐसी भी होती है जिन्हें आप यहां से कहीं नहीं ले जा सकते और अगर लेकर भी गए तो ये खाने लायक नहीं रहती। जो इस बात का प्रमाण है कि इस जगह में कुछ तो जादुई घटित होता है।
खैट पर्वत की रहस्यमयी कहानी
कहा जाता है कि इस पर्वत पर नौ देवियां रहती हैं जिन्हें आंछरियां कहा जाता है। लोग उन्हें ही परियां मानते हैं। लोग मानते हैं कि यहां आकर जो लोग शोर करते हैं। परियां उन्हें मूर्छित कर देती है और अपने साथ ले जाती हैं। यहां एक रहस्यमयी गुफा भी है। जिसके बारे में कहा जाता है कि इसके आदि अंत का पता नहीं चल पाया है, यहां रहस्य और रोमांच का अद्भुत संगम है।