केन्या के धार्मिक नेता को 200 साल की जेल
punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2026 - 08:34 AM (IST)
मोम्बासा (एजैंसी): केन्या में एक धार्मिक नेता को 191 लोगों की हत्या के अपराध में 200 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। इस धार्मिक नेता का संबंध 400 लोगों से अधिक की मौत से संबंधित है।
केन्या के तटीय शहर मोम्बासा के उच्च न्यायालय ने पास्टर पॉल मैकेंज़ी को यह सज़ा सुनाई। उसे 190 बच्चों और एक वयस्क की हत्या का दोषी ठहराया गया। उसने अपने अनुयायियों को सलाह दी थी कि यदि वे ईसा मसीह से मिलने के इच्छुक हैं, तो खुद को भूखा रखकर अपनी जान दे दें।
पॉल मैकेंजी और उसके 28 अनुयायियों पर यह आरोप लगाया गया था, जिनमें वे गार्ड भी शामिल थे, जो उपवास के निर्देशों को जबरन लागू करवाते थे। इनमें कब्र खोदने वाले वे लोग भी शामिल थे जिन्होंने सामूहिक कब्रों को छिपाने में मदद की थी।
