Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ यात्रा मार्ग में भूस्खलन

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 01:05 PM (IST)

Kedarnath Yatra 2026: उत्तराखंड के सभी जिलों में कल से भारी बारिश हो रही है। ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लैवल के पार पहुंच गई है और घाटों पर जाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। इससे करीब 4 हजार श्रद्धालु फंस गए हैं। खराब मौसम को देखते हुए आज केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई और हेली सेवाएं भी बंद हैं।

हिमाचल प्रदेश में सितम्बर के अंतिम सप्ताह में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। रविवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे और कई स्थानों पर झमाझम बारिश दर्ज की गई तथा ऊपरी चोटियों पर बर्फबारी होने से समूचा क्षेत्र भीषण ठंड की चपेट में आ गया है। 

सोमवार को किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम के इस रुख के कारण जिले की मुख्य सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवाजाही बेहद जोखिम भरी हो गई है। जगह-जगह पहाड़ियों से गिरते पत्थरों और चट्टानों से मार्ग बाधित हो रहे हैं, जिससे राहगीरों और पर्यटकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। ​स्पीति व काजा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 505 पर मलिंग नाला के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थरों की बरसात होने के कारण वाहनों की आवाजाही को एहतियातन रोक दिया गया है।

किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ-साथ स्पीति वैली के काजा और चिचम में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो रविवार को प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जनजातीय और मध्य पर्वतीय इलाकों में अच्छी वर्षा व हिमपात हुआ। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News