आज का राशिफल 23 नवंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2026 - 05:11 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलने से मन को सुकून और बड़ी राहत महसूस होगी। पिछले कुछ समय से जिस बात को लेकर आप चिंतित थे, उसमें सकारात्मक परिणाम मिलने से मानसिक तनाव कम होगा। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनने लगेंगी और आप नए उत्साह के साथ अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
उपाय- रविवार के दिन नमक का सेवन न करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज परिवार के बड़े बुजुर्गों के प्रति सेवा और सम्मान का भाव बनाए रखेंगे। उनकी जरूरतों का ध्यान रखें और उनके साथ समय बिताने का प्रयास करें। जीवन के अनुभवों से मिली उनकी सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय उनके मार्गदर्शन को जरूर महत्व दें। उनके आशीर्वाद और सहयोग से आपको सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
उपाय- दूध, दही, चावल, मिश्री, घी, खीर, मक्खन खाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज बड़ों के अनुभव और आशीर्वाद को अपने जीवन में अपनाने से न केवल पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे, बल्कि आपके कार्यों में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके अच्छे कर्म, मेहनत और बड़ों का आशीर्वाद भाग्य वृद्धि में सहायक बनेगा।
उपाय- आज गुड़ और चने की दाल का दान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज काम की अधिकता के कारण आपको काफी मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां एक साथ सामने आने से व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आपकी लगन और परिश्रम के अनुकूल परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना होगी और रुके हुए कामों में भी प्रगति देखने को मिलेगी। मेहनत का सकारात्मक फल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
उपाय- बेईमानी और गलत कामों से दूर रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज व्यस्त दिनचर्या के बावजूद अपने व्यक्तिगत और रुचि से जुड़े कार्यों के लिए समय जरूर निकालें। अपनी पसंद की गतिविधियों में शामिल होने से मानसिक सुकून मिलेगा और नई ऊर्जा का अनुभव होगा। लंबे समय से अधूरे पड़े किसी शौक को पूरा करने का अवसर मिलेगा। काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
उपाय- मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगायें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज घूमने फिरने और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। मित्रों या परिवार के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है। अपनों के साथ हंसी मजाक और मेल मिलाप से दिनभर की थकान दूर होगी। इस तरह कामकाज की व्यस्तता के बीच कुछ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा और मन में ताजगी बनी रहेगी।
उपाय- श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज कुछ विशिष्ट और अनुभवी लोगों के साथ विचारों का आदान प्रदान करने का अवसर मिलेगा। उनके अनुभव, सुझाव और मार्गदर्शन से आपको नई जानकारियां प्राप्त होंगी, जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित होंगी। नए विचारों को अपनाने और अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाने की प्रेरणा मिलेगी।
उपाय- टूटी-फूटी चप्पल न पहनें, न रखें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन व्यक्तिगत संबंधों के लिहाज से भी सुखद रहेगा। नजदीकी लोगों और मित्रों के साथ हंसी मजाक, बातचीत तथा मनोरंजन में अच्छा समय व्यतीत होगा। अपनों के साथ बिताए गए खुशनुमा पल मन को प्रसन्नता और मानसिक सुकून देंगे। पुराने संबंधों में अपनापन बढ़ेगा और आपसी मेलजोल मजबूत होगा।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज दिनभर की व्यस्तता के बीच मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के लिए समय निकालने से नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। सकारात्मक सोच बनाए रखें और अच्छे लोगों के संपर्क में रहकर उनसे मिलने वाले अनुभवों का लाभ उठाएं।
उपाय- हनुमान जी को गुड़ और चूरमे का भोग लगाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
