करवाचौथ पर पहनें किस रंग के कपड़े क्या आप भी हैं Confuse तो करें क्लिक

punjabkesari.in Friday, Oct 22, 2021 - 01:58 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आने वाले रविवार यानि 24 अक्टूबर को इस वर्ष का करवाचौथ व्रत पड़ रहा है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपनी पति के लिए व अविवाहित कन्याएं सुंदर व अपनी कामना अनुसार वर पाने वाले के लिए निर्जला व्रत करती हैं। इसके अलावा इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं, जिसमें माथे की बिंदी से लेकर हाथों की चूड़ियां तथा पैरों की पायलें भी शामिल होती हैं। इसके अलावा महिलाएं अपने पंसद के अनुसार वस्त्र धारण करती हैं। परंतु बहुत कम महिलाएं ये जानती हैं कि करवाचौथ के दिन हर काम ज्योतिष दृष्टि के करना चाहिए। फिर चाहे वो व्रत रखना हो या सजना संवरना। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जानकारी देने जा रहे हैं। दरअसल हम आपको बताने जा रहे हैं कि महिलाओं  को करवाचौथ के दिन अपनी राशि अनुसार कौन से रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए, जिससे वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बड़े और जीवन में नई उमंगे आएं।

मेष राशि की महिलाएं करवा चौथ वाले दिन सुनहरे रंग का लहंगा, साड़ी या सूट पहकर पूजा करें। यह रंग इन राशि वाली महिलाओं के लिए बहुत शुभ है। 

वृष राशि की महिलाएं करवा चौथ वाले दिन सिल्वर कलर के वस्त्र धारण करें। इससे पति-पत्नी में आपसी लगाव और स्नेह में बढोत्तरी होगी। 

मिथुन राशि की महिआओं के लिए करवा चौथ वाले दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करें। इससे उनके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी और दांपत्य जीवन अच्छा बीतेगा। 

कर्क राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन लाल रंग की साड़ी, लहंगा या सूट पहनें। यह रंग उनके लिए शुभ है और इससे मैरिड लाइफ में आपसी आकर्षण बढ़ने लग जाएगा। 

सिंह राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ पर केसरिया, लाल या सुनहरे रंग के कपड़े पहनें। ये तीनों रंग उनके लिए शुभ हैं।
 
कन्या राशि वाली महिलाएं करवा चौथ पर हरे, सुनहरी या लाल रंग की साड़ी पहनें। इससे पति के साथ उनका संबंध और मजबूत हो जाएगा। 

तुला राशि वाली महिलाएं सिल्वर, गोल्डन या लाल रंग के कपड़े पहनें। ये तीनों रंग आपके व्यक्तित्व को नया रूप देने के साथ ही पति के साथ आपसी संबंधों में मधुरता भी लाएंगे। 

वृश्चिक राशि की सुहागिनों के लिए करवा चौथ पर सबसे शुभ रंग लाल रहेगा। अगर घर में लाल रंग के कपड़े न हों तो आप सुनहरे या महरून कलर के कपड़े पहनकर भी पूजा कर सकती हैं। 

धनु राशि वाली महिलाएं पीले या हल्के नीले रंग के सूट- साड़ी या लहंगे को धारण कर सकती हैं। ये दोनों रंग आपके लिए शुभ हैं और आप अपनी पसंद के अनुसार इनमें से कोई कलर चुन सकते हैं। 

मकर राशि वाली महिलाओं के लिए करवा चौथ पर इस बार नीला रंग शुभ माना गया है। आप इस रंग के कपड़े पहनकर पति को शानदार सरप्राइज भी दे सकती हैं।

कुंभ राशि वाली महिलाएं सिल्वर कलर या नीले रंग के कपड़े पहनकर इस दिन सखियों के बीच स्पेशल बन सकती हैं। यह कलर उनके लिए शुभ होने के साथ ही दांपत्य जीवन को बढ़ावा देने वाला भी है। 

मीन राशि की महिलाओं के लिए सुनहरे या पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा। मान्यता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और परिवार में खुशहाली आएगी। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News