JNU News: जे.एन.यू. में खुलेंगे हिंदू, बौद्ध और जैन अध्ययन केंद्र
punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2024 - 09:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली (प.स.): जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जे.एन.यू.) ने हिंदू अध्ययन केंद्र के साथ-साथ बौद्ध और जैन अध्ययन केंद्र भी खोलने का फैसला लिया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया कि संस्कृत और भारतीय अध्ययन स्कूल के अंतर्गत इन तीन नए केंद्रों को स्थापित किया जाएगा।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जे.एन.यू.) की कार्यकारी परिषद ने 29 मई की एक बैठक में नए केंद्र स्थापित करने के फैसले को मंजूरी दी थी। जे.एन.यू. ने विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) और भारतीय ज्ञान प्रणाली के कार्यान्वयन के बारे में अधिक जानने और सिफारिश करने के लिए एक समिति का गठन किया था।