January 2026 astrological prediction: 4 बड़े ग्रहों की चाल जनवरी 2026 में करेगी कमाल
punjabkesari.in Saturday, Jan 03, 2026 - 09:48 AM (IST)
January 2026 astrology: नए साल यानी 2026 की शुरुआत चार बड़े ग्रहों के परिवर्तन से हो रही है और नए साल के पहले महीने जनवरी में ही 4 बड़े राजयोग भी बनने जा रहे हैं। ग्रहों की यह चाल नए साल में कुछ राशियों के लिए बहुत शानदार रहने वाली है और कुछ राशियों को जबरदस्त सरप्राइज भी मिलने वाला है। 2026 का उदय बुध के कन्या लग्न और सूर्य के कृतिका नक्षत्र में हो रहा है। 4 बड़े ग्रह सूर्य बुध शुक्र और मंगल इस महीने अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं और मंगल तो अपनी उच्च मकर राशि में आने वाले हैं। ज्योतिष की दृष्टि से साल 2026 का पहला महीना ही बहुत जोरदार रहने वाला है।
बदलाव की शुरुआत 11 जनवरी से हो जाएगी। जब सूर्य अपना नक्षत्र परिवर्तन करके उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में आ जाएंगे। फिर 13 जनवरी को सुबह 4:00 बजे शुक्र भी राशि परिवर्तन करेंगे और वह अपने मित्र शनि की मकर राशि में आ जाएंगे। इसके बाद 14 जनवरी को ग्रहण के राजा सूर्य दोपहर 3:13 पर मकर राशि में आ जाएंगे और इस दिन मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा।
16 जनवरी को सुबह 7:30 बजे ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी उच्च मकर राशि में आ जाएंगे। जहां सूर्य के साथ उनका कांबिनेशन बनेगा और आदित्य मंगल राजयोग बनेगा।
17 जनवरी को बुध ग्रह भी मकर राशि में आ जाएंगे और यहां सूर्य और बुद्ध मिलकर ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाने वाला बुध आदित्य राजयोग बनेगा।
18 जनवरी को चंद्रमा भी मकर राशि में आ जाएंगे और मंगल के साथ मिलकर लक्ष्मी राज योग बनाएंगे। शुक्र और बुध मिलकर महालक्ष्मी राजयोग भी बनाएंगे। जबकि मकर राशि में ही चार ग्रहों का चतुग्रही योग भी बनेगा। जनवरी 2026 में शनि मीन राशि में, बृहस्पति मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करते रहेंगे।अब जनवरी महीने में बनने वाले कई राजयोग और चार बड़े ग्रहों की चाल में परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित होने वाली है।
जनवरी महीने में ग्रहों की चाल से जिन राशियों का भाग्य बदलने वाला है, उनमें पहली भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। वृषभ राशि वालों के कई अटके हुए काम अब रॉकेट के रफ्तार से आगे बढ़ते चले जाएंगे। अगर कोई कर्ज के बोझ से आप दबे हैं तो कर्ज मुक्ति का रास्ता भी निकलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। इनकम के नए साधन बनेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे और आपके लव लाइफ भी बेहतर होती चली जाएगी।
दूसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। कर्क राशि वालों के हाथ में एक तरह से भाग्य का खजाना लगने वाला है। आपका संघर्ष रंग लाएगा। प्रमोशन के रास्ते बनेंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपकी प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। समाज में आपका स्टेटस बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको सफलता मिलेगी और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं। आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। संतान पक्ष से भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है और सिंह राशि पर कई ग्रहों की कृपा बरसने वाली है। हालांकि शनि की ढैया भी सिंह राशि पर चल रही है लेकिन आपको अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आपको अपने करियर में कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है या नई नौकरी का भी प्रस्ताव मिल सकता है। मां लक्ष्मी की आप पर कृपा बनी रहेगी। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। अगर आप बिजनेस करते हैं तो कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है या पुराने क्लाइंट आपके पास लौट सकते हैं। अगर कोई पुरानी इन्वेस्टमेंट कर रखी है तो उसका भी आपको इस महीने जबरदस्त लाभ हो सकता है।
चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है और तुला राशि वालों के लिए एक साथ कई ग्रह मेहरबान रहने वाले हैं। आप असंभव दिखने वाले कई कार्य भी इस महीने संभव कर दिखाएंगे। इस साल आपने अब तक जो मेहनत की है उसका पूरा फल लाभ आपको नए साल की शुरुआत में मिलने वाला है। आपका सोशल स्टेटस भी बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी में भी आपको राहत मिलेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह भी सुलझ जाएगा। प्रेम और रोमांस के आपको मौके मिलेंगे और आपकी लव लाइफ बेहतर होगी। इनकम का कोई नया साधन भी बनेगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती चली जाएगी।
पांचवी भाग्यशाली राशि मकर राशि है। मकर राशि में ही जनवरी महीने में कई राजयोग बनने वाले हैं। जिससे मकर राशि वालों को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बेहतरीन नतीजे देखने को मिलेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अपनी प्रतिभा दिखाने का भी आपको मौका मिलेगा और आपकी प्रतिभा का डंका भी बजेगा। बुजुर्गों का आप पर आशीर्वाद बना रहेगा। लव लाइफ बेहतर होगी। अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। नया घर भी खरीदने का सपना आपका पूरा हो सकता है। विदेश जाने की अगर आप कोशिशें कर रहे हैं तो इस महीने आपको गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है।
छठी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि वालों के लिए तो यह महीना खुशियों का पैगाम लेकर आ रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से नई गाड़ी खरीद सकते हैं। किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए समय बढ़िया है। कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। पुरानी इन्वेस्टमेंट से भी आपको काफी लाभ हो सकता है और सबसे बड़ी बात यह है कि आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आप अपने आप को बहुत कॉन्फिडेंट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके विरोधी चारों खाने चित्त होंगे।
गुरमीत बेदी
9418033344
