12 नवंबर को मंगल करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए बढ़ सकती हैं चुनौतियां

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2026 - 12:46 PM (IST)

Mars Transit Impact On Zodiac Signs : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल देव का राशि परिवर्तन एक बहुत प्रभावशाली ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। मंगल ग्रह ऊर्जा, भूमि, साहस, पराक्रम और कोध के कारक ग्रह हैं। 12 नवंबर को मंगल देव राशि परिर्वतन करने जा रहे हैं, जिससे सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि यह गोचर कुछ राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा, लेकिन कुछ राशियों के जातकों को इस दौरान करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं मंगल के इस गोचर से किन राशियों के लिए चुनौतियां बढ़ सकती है।

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बहुत खास रहने वाला है। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करें। काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और बेवजह के विवादों से दूर रहें। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए मंगल का यह गोचर मानसिक तनाव या भागदौड़ बढ़ा सकता है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें, वरना धन रुकने या नुकसान होने की आशंका है। परिवार में छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर कहासुनी हो सकती है। अपने खान-पान पर ध्यान दें और पेट से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति लापरवाही न बरतें।

कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों को इस अवधि में अपने गुप्त शत्रुओं और विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत होगी। बनते हुए कार्यों में ऐन वक्त पर रुकावट आ सकती है, जिससे मन थोड़ा परेशान हो सकता है। धैर्य से काम लें। अपनी वाणी पर संयम रखें। जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय नुकसानदायक साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल देव हैं। इस दौरान काम का दबाव बढ़ने से आप शारीरिक थकान या तनाव महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी संवाद बनाए रखें ताकि कोई गलतफहमी न पनपे। गुस्से में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें और नियमित योग/व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News