Diwali 2026 : दिवाली पर धनवर्षा के संकेत ! बुधादित्य राजयोग से 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2026 - 02:57 PM (IST)

Lucky Zodiac Signs Diwali 2026 : इस साल दिवाली का त्योहार धार्मिक दृष्टिकोण के साथ-साथ ज्योतिषीय दृष्टि से भी बहुत खास रहने वाला है। ग्रहों के गोचर और स्थिति में होने वाले परिवर्तन से दिवाली पर एक अत्यंत शुभ बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और बुध ग्रह की एक ही राशि में युति होने पर इस पवित्र योग की रचना  होती है। माना जाता है कि जब दिवाली जैसे महालक्ष्मी पूजन के पावन पर्व पर बुधादित्य राजयोग बनता है, तो मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इस योग के प्रभाव से विशेष रूर से 4 राशियों को लाभ होने वाला है। तो आइए जानते हैं कि दिवाली 2026 पर बन रहे इस दुर्लभ योग से किन 4 राशियों का भाग्य चमकने जा रहा है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए दिवाली के आसपास का समय करियर और कारोबार में नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी बदलने की इच्छा रखने वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों को नए सौदे करने और अपने काम का विस्तार करने के मौके मिल सकते हैं। हालांकि, किसी भी आर्थिक निर्णय से पहले अच्छी तरह विचार करना जरूरी होगा।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक योजनाओं को मजबूत बनाने का हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और योग्यता की सराहना हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति के अवसर मिलने की संभावना है। व्यापार में पुराने संपर्क लाभदायक साबित हो सकते हैं। बचत और बजट पर ध्यान देना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग विशेष रूप से शुभ संकेत दे सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने और कार्यक्षेत्र में पहचान बढ़ने की संभावना है। व्यापार करने वाले लोगों को नए ग्राहक मिल सकते हैं और पुराने व्यावसायिक संबंधों से लाभ हो सकता है। सोच-समझकर बनाई गई योजनाएं भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकती हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय नए संपर्क बनाने और कामकाज में आगे बढ़ने के लिहाज से अच्छा रह सकता है। तकनीक, मीडिया, मार्केटिंग और व्यापार से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आपकी रचनात्मक सोच और संवाद कौशल काम में सफलता दिलाने में मदद कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News