Festive Celebration 2026: धनतेरस पर बाइक-कार शोरूम, जूलर्स, स्टील मार्केट में उमड़ी दिल्ली

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2026 - 09:37 AM (IST)

नई दिल्ली (ज्ञानप्रकाश/ नवोदय टाइम्स): धनतेरस पर शुक्रवार को सोना-चांदी की दुकानों, प्रतिष्ठानों, बाइक-कार शोरूम, बर्तन बाजार में जमकर लोग खरीदारी करने पहुंचे। लोगों ने चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, आभूषण, बर्तन आदि की खरीदारी की।  पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक से लेकर दरिबा कलां और सदर बाजार तक सुबह से ही खरीदारों की आवाजाही बनी हुई है। दुकानों के बाहर सजे सामान, ग्राहकों को बुलाते दुकानदार और खरीदारी के बाद थैले लेकर निकलते परिवार बाजारों में त्योहार का माहौल बना रहे हैं।

चांदनी चौक की दरीबा कलां गली में स्थित सिल्वर मार्केट में चांदी के सिक्के, पायल, बिछुए, चांदी के बर्तन, पूजा के सामान और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां बड़ी मात्रा में बिकीं। स्थानीय बाजारों में लोग बच्चों के साथ पहुंचे। त्योहार की इस रौनक के बीच दुकानदारों को उम्मीद है कि छोटी-बड़ी खरीदारी का सिलसिला दिवाली तक जारी रहेगा। 

ग्राहकों की प्रतिक्रियाएं
ऋचा ने कहा, सोने के भाव ऊंचे होने के बावजूद लोगों ने छोटे आभूषण, सिक्के और हल्के वजन की ज्वेलरी खरीदना पसंद किया। कई ग्राहकों ने इसे भविष्य का निवेश बताया। रजनी ने कहा चांदी के सिक्कों, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और पूजा के बर्तनों की मांग रही। कम बजट वाले ग्राहकों ने चांदी को बेहतर विकल्प माना। ग्राहक रेखा ने कहा मध्यमवर्गीय परिवारों ने रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए स्टील के बर्तन, डिनर सेट और किचन के सामान खरीदे। महिमा के अनुसार पूजा की थाली, दीपक, लोटा, घंटी और पारंपरिक बर्तनों की खरीदारी में लोगों ने रुचि दिखाई। नवीन कुमार का कहना था कि महंगाई के बावजूद त्योहार पर कुछ न कुछ खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए लोगों ने अपनी जेब के अनुसार खरीदारी की।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News