Market Astrology (28 अक्तूबर से 3 नवम्बर तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव
punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 08:28 AM (IST)
Market Astrology (28 अक्तूबर से 3 नवम्बर तक): आलोच्य सप्ताह (28 अक्तूबर से 3 नवम्बर तक) के दौरान तीन ग्रह-शुक्र, बुध तथा बृहस्पति अपनी स्थिति बदलते हैं। शुक्र पूर्व में उदय होता है, बुध पश्चिम में अस्त होता है तथा बृहस्पति राशि परिवर्तन करता है। वह कर्क राशि से निकल कर सिंह राशि पर प्रवेश करता है। बुध नक्षत्र पर अपनी स्थिति भी चेंज करता है। ग्रहों की स्थिति में होने वाली बदलावों तथा बृहस्पति के राशि परिवर्तन के कारण टूटते-बनते ग्रह योग को स्टडी करने से मालूम देता है कि यह सप्ताह बड़ा इंपोर्टेंट होगा क्योंकि इसमें जहां जोरदार उथल-पुथल होने की आशा है, वहां एक रुख भी शुरू हो सकता है। इसलिए जल्दबाजी में काम न करके धीरज के साथ मार्कीट को देख-परख कर काम करना सही रहेगा।
आलोच्य सप्ताह में 28, 29 अक्तूबर, 2 तथा 3 नवम्बर खास दिन होंगे। 28, 29 अक्तूबर (शाम साढ़े पांच बजे के करीब) तथा 2 नवम्बर एक तरफे झटके आ सकते हैं।
तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाणा, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति इत्यादि में 28 तथा 29 अक्तूबर (शाम साढ़े पांच बजे के करीब), एक तरफे झटके आ सकते हैं, 30 अक्तूबर भी मार्कीट स्टेबल रहेगी। 2 नवम्बर वाला रुझान, 3 नवम्बर को भी बना रहेगा। कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े एवं यार्न में 30 अक्तूबर तक तेजी का असर, 2 नवम्बर को एक तरफा झटका आएगा। शेयर मार्कीट में 28, 30 अक्तूबर तथा 2 नवम्बर को मार्कीट झटका के साथ एक तरफ चल सकती है।
सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 28 तथा 29 अक्तूबर शाम साढ़े पांच बजे के करीब एक तरफे झटके आ सकते हैं- वैसे दोनों दिन मार्कीट में उछाल आने का स्कोप अधिक नजर आता है। 30 अक्तूबर भी तेजी असर। 31 अक्तूबर-1 नवम्बर मार्कीट में छुट्टी, फिर 2 नवम्बर मार्कीट के रुख पर नजर रखें। उठापटक के बीच 2 वाला रुख 3 तारीख को भी प्रभावी रहेगा। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं एवं मिश्री इत्यादि में 30 अक्तूबर तक तेजी का रुख। 2 नवम्बर को भी यदि तेजी रही तो फिर 3 नवम्बर को भी तेजी रहेगी।
गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में 28, 30 अक्तूबर तथा 2 नवम्बर को मार्कीट एक तरफ फल सकती है, इसलिए इन दिनों का मंदा तेजी लगाकर फायदा उठाया जा सकता है। हाजिर मार्कीट में शुरू सप्ताह से खरीदार की रौनक दिखेगी। 1-2 नवम्बर उठापटक का प्रैशर प्रभावी रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
