Daily horoscope: आज ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का भाग्य, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं शुभ संकेत
punjabkesari.in Friday, Nov 06, 2026 - 07:58 AM (IST)
मेष : कमजोर मनोबल के कारण आपका मन किसी भी काम को हाथ में लेने के लिए राजी न होगा, सफर भी न करें, नुकसान का डर।
वृष: धार्मिक एवं सामाजिक कामों में ध्यान, यत्न करने पर कोई स्कीम-प्रोग्राम सिरे चढ़ेगा, कामकाजी भागदौड़ भी अच्छा नतीजा देगी।
मिथुन: प्रॉपर्टी के किसी काम के लिए आपकी भागदौड़ सफल होगी, मान-यश की भी प्राप्ति, शत्रु भी आपके समक्ष ठहर न सकेंगे।
कर्क: प्रबल सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा, आम हालात भी पहले जैसे बने रहेंगे।
सिंह : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने वाला, कारोबारी टूरिंग भी लाभ देगी, कामकाजी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग भी फ्रूटफुल रहेगी।
कन्या : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, चूंकि सितारा सुदृढ़ है, इसलिए आपको अपने कामकाजी प्रोग्राम को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी।
तुला: सितारा खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा टाइट रखने तथा आपकी किसी पेमैंट को फंसाने वाला, मन भी अशांत सा रहेगा।
वृश्चिक: खेती उत्पादों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं, गार्मैंट्स का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
धनु : सितारा सफलता देने, इज्जत मान बढ़ाने वाला, शत्रु चाहकर भी आपको परेशान न कर सकेंगे, अर्थ दशा सुखद।
मकर: आम सितारा बेहतर, यत्न करने पर कोई स्कीम-प्रोग्राम सिरे चढ़ेगा, कामकाजी दशा भी संतोषजनक।
कुंभ: सितारा पेट के लिए ठीक नहीं, शीत वस्तुएं भी कम इस्तेमाल करें, मौसम के एक्सपोइयर से भी अपना बचाव रखें।
मीन : व्यापार तथा कामकाज की दशा सुखद, सफलता साथ देगी, शत्रु कमजोर रहेंगे, मगर अपने क्रोध पर जब्त रखें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari