केंद्रीय संस्कृति मंत्री व उप-राज्यपाल ने श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर जनता को किया समर्पित

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 08:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू (का.प्र./सतीश): उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर को पूजा-अर्चना के बाद जनता को समर्पित किया।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने लोगों, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और श्री वेंकटेश्वर के सभी भक्तों को बधाई दी और कहा कि जम्मू का मंदिर दुनिया को यह संदेश देगा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। उन्होंने कहा कि यह अध्यात्म और सनातन परंपराओं का केंद्र होगा। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अध्यक्ष और बोर्ड के सदस्यों की भक्ति और प्रतिबद्धता का परिणाम है कि श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर कम समय में पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि अब श्री माता वैष्णो देवी और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के भक्त भी जम्मू में श्री वेंकटेश्वर स्वामी का आशीर्वाद ले सकते हैं।

देश की सनातन यात्रा में ऐतिहासिक क्षण : सिन्हा

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर और देश की सनातन यात्रा में एक ऐतिहासिक क्षण है। भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का समर्पण जम्मू-कश्मीर में धार्मिक पर्यटन को मजबूत करेगा।

यह केंद्र शासित प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन, आर्थिक विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगा। उप-राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर में विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी का आभार व्यक्त किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News