प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए तरुण चुघ

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 08:29 AM (IST)

अमृतसर (सर्बजीत): भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सीनियर भाजपा नेता तरुण चुघ ने अपने साथियों के साथ सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर गुरु घर का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चढ़ती कला, आरोग्यता और लंबी उम्र के लिए गुरु साहिब के चरणों में अरदास की। चुघ ने कहा कि सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब सभी धर्मों का पावन केंद्रीय स्थान है, जहां नतमस्तक होकर मन को आध्यात्मिक शांति और गुरु घर की कृपा प्राप्त होती है।

तरुण चुघ ने जोड़ा घर में संगत के जूते साफ करने की विनम्र सेवा भी की। इसके बाद उन्होंने साथियों के साथ जूठे बर्तन साफ करने की सेवा निभाई। उन्होंने कहा कि गुरु घर में सेवा करने का सौभाग्य मिलना अपने आप में बहुत बड़ी कृपा है। उन्होंने कहा कि वाहेगुरु के आगे अरदास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और सदा ‘चढ़ती कला’ बख्शें ताकि वह इसी तरह समर्पण भावना से देश की सेवा करते रहें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News