गुरु रविदास की स्मृति में लाई गई पवित्र कलश-मिट्टी शक्ति केंद्रों को समर्पित

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 09:43 AM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): महापौर प्रवेश वाही ने रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास के स्मरण में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश से लाई गई पवित्र कलश-मिट्टी को विधिवत रूप से शक्ति केंद्रों को समर्पित किया गया। महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास का जीवन और उनकी महान शिक्षाएं समाज को समानता, सामाजिक समरसता, सेवा और मानवता का मार्ग दिखाती हैं। 

पवित्र कलश-मिट्टी को शक्ति केंद्रों को समर्पित करना केवल एक धार्मिक एवं श्रद्धापूर्ण पहल नहीं, बल्कि संत रविदास  के विचारों और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक एकता एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव एवं असमानता के विरुद्ध आवाज उठाई और प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा एवं समानता का संदेश दिया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News