श्री आनंदपुर साहिब के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे: मान
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 08:51 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
चंडीगढ़/जालंधर (धवन): मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार द्वारा खालसा के जन्म स्थल श्री आनंदपुर साहिब के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी और सरकार द्वारा इस संबंध में अपना कार्य शुरू कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि श्री आनंंदपुर साहिब में बेहतर सड़कें बनाई जा चुकी हैं जबकि स्वयं को पंथक कहलाने वाली पार्टियों की नीयत पंजाब व पंजाबियों के प्रति साफ नहीं थी जिस कारण कोई भी कार्य सिरे नहीं चढ़ सके थे। उन्होंने कहा कि हम पूरी ईमानदारी के साथ पंजाबियों की सेवा कर रहे हैं।
