Indira Ekadashi 2026 Date : कब है इंदिरा एकादशी 2026, नोट कर लें तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 10:34 AM (IST)

Indira Ekadashi 2026 Date :  हिंदू धर्म में आश्विन माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह दिन जगत के पालनहार विष्णु जी की पूजा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत खास होता है। यह एकादशी पितृपक्ष के दौरान पड़ती है और यह समय पितरों को समर्पित होता है। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु जी की पूजा करने और व्रत रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाली सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं इंदिरा एकादशी के शुभ मुहूर्त और पारण समय के बारे में-

Indira Ekadashi 2026 Date

कब है इंदिरा एकादशी 2026 ? 

पंचांग के अनुसार आश्विन कृष्ण एकादशी तिथि की शुरुआत 6 अक्टूबर को रात 2 बजकर 07 मिनट से होगी और इसका समापन 7 अक्टूबर को रात 12 बजकर 34 मिनट पर होगी। उदयातिथि के आधार पर इंदिरा एकादशी का व्रत 6 अक्टूबर, मंगलवार को रखा जाएगा।

PunjabKesari

इंदिरा एकादशी पूजा का शुभ समय

इंदिरा एकादशी पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 39 मिनट से 5 बजकर 28 मिनट तक। 

पूजा के लिए समय सुबह 9 बजकर 13 मिनट से दोपहर 1 बजकर 37 मिनट तक। 

लाभ-उन्नति मुहूर्त 10 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 09 मिनट तक। 
 
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 12 बजकर 09 मिनट से 1 बजकर 37 मिनट तक। 

अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक। 

कब होगा इंदिरा एकादशी व्रत का पारण?

इंदिरा एकादशी व्रत का पारण 7 अक्टूबर, बुधवार को किया जाएगा। पारण का समय सुबह 6 बजकर 17 मिनट से 8 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इस दिन द्वादशी तिथि का समापन सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक होगा।

Indira Ekadashi 2026 Date

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News