Shardiya Navratri 2026: इस दिन से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, नोट कर लें घटस्थापना का अभिजित मुहूर्त व तिथियों की पूरी List

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 07:22 AM (IST)

Shardiya Navratri 2026: आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। देवी मां के भक्तों को नवरात्रि का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। साल में 4 नवरात्रि पड़ती हैं। जिसमें से 2 गुप्त नवरात्रि और अन्य चैत्र और शारदीय नवरात्रि के नाम से जाने जाते हैं। नवरात्रि के पहले दिन ही लोग अपने घरों में कलश स्थापना करते हैं। माना जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से मन की हर इच्छा पूरी होती है। साथ ही जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं, शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रही हैं और कलश घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है।

PunjabKesari Shardiya Navratri 2026

कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि 2026?
वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 10 अक्तूबर 2026 को रात 9 बजकर 19 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन 11 अक्तूबर 2026 को रात 9 बजकर 30 मिनट पर होगा। शास्त्रों में उदयातिथि का विशेष महत्व होता है, इसलिए उदयातिथि के अनुसार शारदीय नवरात्रि का शुभ आरंभ 11 अक्तूबर 2026 (रविवार) को होगा और इसी दिन घटस्थापना की जाएगी।

PunjabKesari Shardiya Navratri 2026
कलश स्थापना (घटस्थापना) का शुभ मुहूर्त
नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करना फलदायी माना जाता है। 11 अक्तूबर 2026 के लिए घटस्थापना के मुहूर्त इस प्रकार हैं:

सामान्य घटस्थापना मुहूर्त: 11 अक्तूबर 2026 को सुबह 06:31 बजे से सुबह 10:27 बजे तक।
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त: 11 अक्तूबर 2026 को दोपहर 12:01 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक।

PunjabKesari Shardiya Navratri 2026
शारदीय नवरात्रि 2026: तिथियों का पूरा कैलेंडर
11 अक्तूबर 2026 (पहला दिन): मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
12 अक्तूबर 2026 (दूसरा दिन): मां ब्रह्मचारिणी पूजा
13 अक्तूबर 2026 (तीसरा दिन): मां चंद्रघंटा पूजा
14 अक्तूबर 2026 (चौथा दिन): मां कूष्मांडा पूजा
15 अक्तूबर 2026 (पांचवां दिन): मां स्कंदमाता पूजा
16 अक्तूबर 2026 (छठा दिन - षष्ठी): मां कात्यायनी पूजा
17 अक्तूबर 2026 (सातवां दिन - सप्तमी): मां कालरात्रि पूजा
18 अक्तूबर 2026: मां कालरात्रि पूजा
19 अक्तूबर 2026 (आठवां दिन - अष्टमी): महागौरी पूजा, महा नवमी, दुर्गा अष्टमी, संधि पूजा, मां सिद्धिदात्री पूजा
20 अक्तूबर 2026 (नौवां दिन - नवमी): नवमी पूजा, दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी

PunjabKesari  Shardiya Navratri 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News