India Biggest bell: दुनिया का सबसे बड़ा घंटा, जिसकी गूंज करीब 8 किलोमीटर तक सुनाई देगी
punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2023 - 10:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
India Biggest bell: दुनिया को चौंकाने के लिए ऐसा काम करना होता है, जो अब तक किसी ने न किया हो। तो भारत हमेशा से ही ऐसा करता रहा है, कि समय-समय पर दुनिया चौंक जाती रही है। एक ऐसे कार्य से दुनिया चौंकने वाली है।
राजस्थान की शिक्षानगरी कोटा के चंबल रिवर फ्रंट पर दुनिया के सबसे बड़े घंटे का निर्माण तेजी से जारी है। इस घंटे की ऊंचाई 30 फुट जबकि चौड़ाई 28 फुट है। इसकी ढलाई का काम पूरा होते ही रिवर फ्रंट पर जश्न का माहौल बन गया।
चंबल रिवर फ्रंट पर दुनिया का सबसे बड़ा घंटा 79,000 किलो वजनी है। यह घंटा 35 भट्टियों में पीतल को गलाकर ढाला गया है। पीतल के साथ-साथ इसमें अन्य धातुओं का भी इस्तेमाल हुआ है। घंटा बजाने के लिए साथ लगी चेन भी अब तक की सबसे बड़ी ज्वाइंटेस रिंग चेन होगी, जो साढ़े छह मीटर लंबी व 400 किलो वजनी है। घंटा बजाते समय भी चेन अलग आवाज नहीं करेगी। घंटे की गूंज करीब 8 किलोमीटर तक सुनाई देगी।