आज का पंचांग- 8 मई, 2025
punjabkesari.in Thursday, May 08, 2025 - 06:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
8 मई 2025, गुरुवार वैशाख शुक्ल तिथि एकादशी (दोपहर 12.30 तक) तथा तदोपरांत तिथि द्वादशी
विक्रमी सम्वत् : 2082, वैशाख प्रविष्टे 26, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1947, दिनांक : 18 (वैशाख), हिजरी साल 1446, महीना जिल्काद, तारीख 9, सूर्योदय : प्रात: 5.41 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.08 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी (रात 9.07 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र हस्त, योग: हर्षण (8-9 मध्य रात 1.57 तक) तथा तदोपरांत योग वज्र, चंद्रमा : कन्या राशि पर (पूरा दिन-रात), भद्रा रहेगी (दोपहर 12.30 तक)। दिशा शूल : दक्षिण और आग्नेय दिशा के लिए, राहूकाल : दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : मोहिनी एकादशी व्रत।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य मेष में
चन्द्रमा कन्या में
मंगल कर्क में
बुध मीन में
गुरु वृष में
शुक्र मीन में
शनि मीन में
राहू मीन में
केतु कन्या में