चीजें आपकी योजना के अनुसार नहीं चल रही तो करें ये उपाय

punjabkesari.in Wednesday, Jul 09, 2025 - 03:34 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Best vastu remedies for home: घर से वास्तु दोषों को दूर करने के लिए ‘कैम्फर क्रिस्टल’ अच्छा माना जाता है। अगर आपको लगता है कि आपका काम अटक रहा है या चीजें आपकी योजना के अनुसार नहीं चल रहीं, तो घर में कपूर के 2 गोले या क्रिस्टल रखें और जब वे सिकुड़ जाएं तो उन्हें बदल दें। आप अपनी स्थिति में तेजी से बदलाव देखेंगे। कपूर जलाना भी एक महत्वपूर्ण उपाय है।

PunjabKesari Best vastu remedies for home

अच्छी तरह से भोजन करना भी मन की शांति के लिए बहुत आवश्यक है।

हमेशा दक्षिण या पूर्व की ओर सिर करके सोएं और उत्तर या पश्चिम की ओर सिर करके न सोएं। वृद्ध लोगों, सेवानिवृत्त लोगों और घर के मालिक को मन की शांति बनाए रखने के लिए सोने के लिए दक्षिण-पश्चिम स्थिति अपनानी चाहिए।

PunjabKesari Best vastu remedies for home

अविवाहित लड़कियों को सोने के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा अपनानी चाहिए और दक्षिण-पश्चिम दिशा वर्जित है क्योंकि यह उन्हें जिद्दी बनाती है।

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार घर में केवल वो दवाईयां रखें, जिनकी आपको जरुरत है। अनवाश्यक दवाएं रखने से नकारात्मकता बढ़ती है। पर्स में दवाईयों की पर्ची न रखें। ऐसा करने से बीमार‍ियों संबंधी खर्च बढ़ते हैं।

PunjabKesari Best vastu remedies for home

ये वास्तु टिप्स हमारे शरीर के भीतर सकारात्मक कम्पन पैदा करेंगे और घर के भीतर सकारात्मक कम्पनों का भी प्रसार करेंगे। यह अंतत: हमारी प्रतिरक्षा में सुधार करने में मदद कर सकता है, जो फिट रहने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक है।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News