आप का राशिफल- 10 जुलाई, 2019

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2019 - 07:47 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज बुधवार तारीख 10 जुलाई, 2019 आषाढ़ नवरात्रि की नवमी तिथि है। चंद्र तुला राशि में रहेंगे व चित्रा नक्षत्र का योग रहेगा। आषाढ़ नवरात्रि की नवमी पर आकर्षण और कला की देवी नवीं महाविद्या देवी मतंगी की विशेष पूजा की जाएगी। आज के खास उपायों से सर्व इच्छाएं पूरी होती हैं, मन से डर दूर होगा, दांपत्य सुख में वृद्धि व सभी लोग आकर्षित होंगे। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

PunjabKesari Horoscope news in hindi
भाग्यांक- 2

शुभ रंग- सफ़ेद

शुभ दिशा- उत्तर पश्चिम

राहुकाल- दोपहर 12:26 से दोपहर 14:09

रवि योग- शाम 16:23 से (अगले दिन) सुबह 05:35
 
गोधूलि वेला- शाम 18:20 से रात 20:20

विशेष: देवी मातंगी पूजा।

PunjabKesari Horoscope news in hindi
 मंत्र: देवी मातंगी की विधिवत षोडशोपचार पूजा करें। स्फटिक की माला से विशेष मंत्र: ह्रीं क्लीं हूं मातंग्यै फट् स्वाहा जपें। बरगद के पत्ते पर माखन-मिश्री रखकर देवी मातंगी पर चढ़ाकर किसी सुहागन को दान करें, सर्व इच्छाएं पूरी होंगी।

आज का ख़ास उपाय: बेल पत्र पर लाल चंदन लगाकर देवी मातंगी पर चढ़ाएं, सभी लोग आकर्षित होंगे। 

बर्थ डे का खास उपाय: देवी मातंगी पर गुड़ की चाशनी चढ़ाकर बरगद पर चढ़ाएं, मन से डर दूर होगा।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: दंपत्ति देवी मातंगी पर दूध व आम रस चढ़ाकर एक दूसरे को पिलाएं, दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। 

PunjabKesari Horoscope news in hindi
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News