आपका राशिफल- 10 अप्रैल , 2024

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 07:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक कार्यों में तेजी लाएगा। युवाओं को अपनी शिक्षा के अनुसार ही नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी अपनी सूझ-बूझ से काम कर बॉस को खुश करने में कामयाब हो सकते हैं। सेहत भी बढ़िया रहने वाली है।

वृष राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में काम का बोझ  ज्यादा हो सकता है। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवाओं को जल्द ही नौकरी मिलने के आसार हैं। संतान का बिजनेस में सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है,ध्यान रखें।

मिथुन राशि वालों के लिए थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है...नौकरी कर रहे लोगों को आज अपनी काबिलियत साबित करनी पड़ सकती है...रिलेशनशिप में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर अधिक ध्यान  देने की अवश्यकता है। शाम तक थकावट की वजह से सिर दर्द की समस्या हो सकती है। 

कर्क राशि वालों आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिससे आप हर काम को पूरा करने में सफल होंगे। छात्रों को एक्साम्स में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। सेहत के मामले में भी दिन अच्छा है। 

सिंह  राशि वालों के लिए आज के दिन व्यापार संबंधी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। घर में भी खुशहाली वाला माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो पेट में दर्द हो सकती है। 

कन्या राशि वालों आज के दिन पैसों के मामले  में सावधानी बरतें ,नुकसान हो सकता है। जो लोग होटल का बिजनेस करते हैं उन्हें नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा,लेकिन प्यार में धोखा मिल सकता है। बदलते मौसम के कारण सेहत बिगड़ सकती है।  

तुला राशि वालों आज आप बिजनेस को बढ़ाने के लिए नए लोगों से मिलेंगे। कार्यक्षेत्र मे काम को लेकर व्यवस्था बनी रहेगी। भाई-बहनों के सहयोग मिलेगा। लवर्स डेट पर भी जाने का प्लान बना सकते हैं..सेहत भी बढ़िया रहेगी। 

वृश्चिक राशि वालों रिश्तेदार आपका बहुत साथ निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में बॉस से अच्छा काम करने की वजह से प्रशंसा मिलेगी। जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। सेहत की बात करें तो घुटनों में तकलीफ हो सकती है। 

धनु राशि वालों आज आप धैर्य और विवेक से काम लें,जल्दबाजी की वजह से काम बिगड़ सकता है। जीवनसाथी का हर एक कार्य में आपको सहयोग मिलेगा छात्रों को। कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। ज्यादा सोचने की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। 

कर राशि वालों कार्यक्षेत्र और बिजनेस में आज आपकी इज्जत और  बढ़ेगी।.आपका समय शांति से बीतेगा। घर में यात्रा के कार्यक्रम पर विचार हो सकता है। मानसिक तौर पर बहुत शांति और स्थिरता महसूस करेंगे। 

कुंभ राशि वालों  आपका दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा आ.ज आपकी जिन भी लोगों से मुलाकात होगी, वे आपके मददगार साबित होंगे। आपके कार्यो की भी सराहना होगी। व्यापार में लाभदायक स्थितियां बनी रहेगी। 

मीन  राशि वालों आपका  दिन सामान्य ही होगा। घर में किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है।  स्टूडेंट्स अपने परिणामों से खुश नहीं होंगे। सेहत की बात करें तो,आंखों में भी जलन की समस्या हो सकती है। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News