Holika Dahan 2024: होलिका दहन की रात करें ये काम, बदलेगा जीवन और बनेंगे धनवान

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2024 - 08:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Holika Dahan 2024: हिंदू धर्म में ऐसे बहुत से पर्व मनाए जाते हैं, जिसमें रात में पूजा करने का विधान है।  होली, दिवाली, नवरात्रि और शिवरात्रि  त्योहारों में रात के समय पूजा की जाती है। ऐसे में आज 23 मार्च को होली का पर्व मनाया जा रहा है। आज की रात के समय किया गया पूजा-पाठ मंत्र जाप सारा जीवन आपके साथ रहता है। अगर आप भी आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज की रात इन उपायों को जरूर करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो अचूक उपाय।

Remedies related to Holika ashes होलिका की राख से जुड़े उपाय
ग्रह दोषों से छुटकारा पाने के लिए आज के दिन होली दहन की राख को पानी में मिलाकर स्नान करना चाहिए। इस उपाय को करने से बहुत से दोषों से छुटकारा मिलता है। होलिका दहन की राख को बेहद ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। शिव जी की पूजा में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है। महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए इस राख को महादेव को अर्पित करना चाहिए।

PunjabKesari Holika Dahan

किसी शारीरिक परेशानी से मुक्ति पाने के लिए इस राख को माथे पर लगाने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इसके अलावा आपके जीवन से नकारात्मक शक्तियां भी दूर हो जाती हैं।

Holika Dahan 2024: होलिका दहन की रात करें ये काम, बदलेगा जीवन और बनेंगे धनवान

आज का पंचांग- 24 मार्च, 2024

आज का राशिफल 24 मार्च, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (24th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 24 मार्च - बेकरार करके हमें यूं न जाइए

Holika Dahan 2024: होलिका दहन पर भद्रा का साया, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

अगर आपको लगता है आपको किसी की नजर से लगी है तो उससे छुटकारा पाने के लिए एक ताबीज़ में होलिका की भस्म डालकर उस व्यक्ति को पहना दें। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी के साथ-साथ टोने-टोटकों से भी छुटकारा प्राप्त होता है।

PunjabKesari Holika Dahan

घर में अगर वास्तु दोष का साया है तो इससे छुटकारा पाने के लिए होलिका की राख की चार-पांच पोटली बना लें इसके बाद घर के चारों कोनों पर रख दें। ऐसा  करने से जल्द ही आपके जीवन से नकारात्मकता दूर हो जाती है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

कोई पुरानी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए आज की रात राख को किसी कपड़े या कागज में लपेटकर बीमार व्यक्ति के तकिए के नीचे रख दें। ऐसा करने से जल्द ही आपको परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

होलिका दहन के अगले दिन राख को अगले दिन उसमें ड़ी सी राई व नमक मिलाकर पूरे घर में छिड़काव कर लें। ये आपके घर के माहौल को खुशनुमा बनाने का काम करेगा।

PunjabKesari Holika Dahan


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News