Pradosh Vrat 2024: आज बन रहे हैं 2 अद्भुत योग, इन मंत्रों के जाप से जीवन की कटती है हर बाधा

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 06:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pradosh Vrat 2024: आज अप्रैल माह का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा। जीवन की हर परेशानी को दूर करने के लिए आज का बेहद ही खास और शुभ है। आज का बहुत ही ज्यादा खास साबित होने वाला है क्योंकि प्रदोष के साथ-साथ आज शनिवार का दिन भी है और इसी के साथ आज के दिन 2 दिन शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है। जिसकी वजह से जो भी पूजा-पाठ करेंगे उसका दोगुना फल प्राप्त होगा। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कौन से शुभ योग बन रहे हैं और  आज के दिन कौन से मंत्रों का जाप करने से हर बाधा से मुक्ति मिलती है।

Shani pradosh vrat shubh yoga शनि प्रदोष व्रत 2024 शुभ योग

शुभ योग - 05 अप्रैल 2024, सुबह 09:56 - 06 अप्रैल 2024, सुबह 6:15

शुक्ल योग - 06 अप्रैल 2024, सुबह 06:15 - 07 अप्रैल 2024, प्रात: 02.20


6 अप्रैल यानी आज शुभ और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है। बुध-गुरु मेष राशि में होंगे और शुक्र-सूर्य मीन राशि में विराजमान हैं।

आज इन मंत्रों का करें जाप-

शनि देव जी का तांत्रिक मंत्र – ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।

शनि देव महाराज के वैदिक मंत्र – ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।

शनि देव का एकाक्षरी मंत्र – ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।

शनि देव जी का गायत्री मंत्र – ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।

शिव गायत्री मंत्र

ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि, तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।

शिव आरोग्य मंत्र

माम् भयात् सवतो रक्ष श्रियम् सर्वदा।

आरोग्य देही में देव देव, देव नमोस्तुते।।

ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।


Importance of Shani Pradosh Fast शनि प्रदोष व्रत महत्व
शनिवार होने की वजह से आज के व्रत की महत्वता और भी जायद बढ़ गई है। जिन लोगों के घर में संतान नहीं है उन्हें आज का व्रत अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शव जल्द ही भक्तों की झोली भर देते हैं। इसके अलावा मनुष्य आयु के दिन आज के दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। अंत समय में ऐसा करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News