Holi: होली से पहले घर ले आएं ये सामान, Negative Energy होगी दूर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 04, 2025 - 04:32 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Holi 2025: होली से पहले का समय शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि के रूप में गिना जाता है। होली को सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि एक दूसरे के प्रति प्यार और समर्थन का प्रतीक भी माना जाता है। रंगों का खेल न केवल आनंद का बल्कि यह बताता है कि हम रंग-बिरंगे व्यक्तित्वों के बावजूद एक-दूसरे के साथ मिलकर आनंदित हो सकते हैं। यह विशेष रूप से सामाजिक समरसता और भावनात्मक समर्पण का भी प्रतीक है। समाज में कई बार छोटे-बड़े मतभेद होते हैं लेकिन होली इन सभी को खत्म करने और एक नया आरंभ करने का दिन है।

PunjabKesari Holi
Holi 2025 Vastu Tips: होली हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च, गुरुवार को है और 14 मार्च, शुक्रवार को रंगों का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व का न केवल धार्मिक महत्व है बल्कि वास्तु शास्त्र में भी इसे बेहद खास माना गया है। होलिका दहन से पूर्व कुछ खास सामान को घर लेकर आया जाए तो पूरा साल घर में खुशहाली बनी रहती है।
नकारात्मकता दूर रहती है और धन-वैभव बढ़ता है।

PunjabKesari Holi

होली से पहले घर ले आएं ये सामान, नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

PunjabKesari Holi
बांस का पौधा
बांस के पौधों को धन के आकर्षण के लिए उपयोग किया जाता है। घर में इनकी उपस्थिति से वित्तीय स्थिरता बढ़ती है। यह पौधा धन की ऊर्जा को आकर्षित करता है और आर्थिक चुनौतियों को कम करता है। बांस का पौधा घर को नकारात्मक ऊर्जा और बुरी दृष्टि से भी सुरक्षा प्रदान करता है। इसे घर के दरवाजे या खिड़कियों के पास रखने से सुरक्षात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

PunjabKesari Holi

तोरण
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तोरण घर के प्रवेश द्वार को संरक्षित करता है। यह दरवाजे के माध्यम से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को रोकता है और सुरक्षा प्रदान करता है। तोरण के माध्यम से घर में सकारात्मकता और शुभता का संचार होता है। यह घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को अवरुद्ध करता है और एक सुरक्षित वातावरण बनाता है।

PunjabKesari Holi

चांदी का सिक्का
चांदी के सिक्कों की पूजा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और घर में कभी किसी चीज का अभाव नहीं रहता है। लाल कपड़े में पान का पत्ता और चांदी के सिक्के को लपेट कर उस पोटली को घर की तिजोरी में रख दें।

PunjabKesari Holi

कछुआ
कछुए को घर में रखने से कामयाबी के साथ-साथ धन-दौलत का भी समावेश होता है। इसे अपने ऑफिस या घर की उत्तर दिशा में रखें क्योंकि शास्त्रों में उत्तर दिशा को धन की दिशा माना गया है। घर के सदस्यों की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए स्फटिक का बना कछुआ पूर्व दिशा में रखें। 

PunjabKesari Holi

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News