Vastu Tips 2026: घर और वर्क प्लेस पर दें थोड़ा ध्यान, वर्ष 2026 में खिंची चली आएगी सुख-समृद्धि और सकारात्मकता
punjabkesari.in Friday, Nov 21, 2025 - 03:43 PM (IST)
Vastu Tips 2026: वास्तु शास्त्र हमारे घर, दुकान या कार्यालय में मौजूद सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का संतुलन बनाता है। जब घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है तो जीवन में खुशियां, धन, सफलता और शांति बढ़ती है। इसलिए वास्तु के कुछ सरल और प्रभावी नियम अपनाने से जीवन में अद्भुत सुधार देखने को मिलते हैं।

बेडरूम में आईना
बेडरूम में आईना सही तरीके से न लगाना रिश्तों में तनाव का कारण बनता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में बेड के ठीक सामने आईना होना अत्यंत अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे पति-पत्नी के बीच अनबन, तनाव तथा मानसिक बेचैनी बढ़ती है। यदि बेडरूम में आईना लगा है, तो उसे तुरंत हटा दें या परदे से ढक दें। इससे न सिर्फ वास्तु दोष दूर होगा, बल्कि कमरे का वातावरण भी शांत और सकारात्मक बनेगा।

कर्ज लेने-देने के शुभ और अशुभ समय
कई बार सही समय पर लिया गया निर्णय व्यक्ति को आर्थिक परेशानी से बचा लेता है। रविवार, मंगलवार, संक्रांति, वृद्धि योग और हस्त नक्षत्र में कर्ज लेना वास्तु में वर्जित माना गया है। ऐसा करने से कर्ज लंबे समय तक चुकता नहीं होता। अगर मजबूरी हो तो बुधवार को कर्ज लेना शुभ होता है। कर्ज लौटाने का सबसे अच्छा दिन मंगलवार माना गया है, इससे कर्ज जल्दी समाप्त होता है।

मुख्य द्वार पर चीनी सिक्के
धन आकर्षित करने का ये बहुत कारगार उपाय है। मुख्य द्वार पर लाल रिबन में बंधे तीन चीनी सिक्के लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
यह उपाय घर में मां लक्ष्मी का आगमन कराता है और धन की स्थायी वृद्धि का मार्ग खोलता है। इससे घर से दरिद्रता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा लगातार प्रवाहित होती रहती है।
घर में तीन दरवाजे एक सीध में न हों
वास्तु के अनुसार यदि तीन कमरे या तीन दरवाजे एक सीधी रेखा में हों, तो घर की शुभ ऊर्जा जल्दी बाहर निकल जाती है। इससे घर में कलह, तनाव और अनावश्यक समस्याएं बढ़ सकती हैं इसलिए घर बनवाते समय इस नियम को अवश्य ध्यान रखें।

नमक वाला पानी
नकारात्मक ऊर्जा खत्म करने का उपाय है। जो घर को नेगेटिव एनर्जी से मुक्त रखने के लिए सप्ताह में 2–3 बार पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाना चाहिए। यह उपाय घर, दुकान या ऑफिस में जमी नकारात्मक ऊर्जा को तुरंत समाप्त करता है और वातावरण को शुद्ध करता है।
ऑफिस में बैठने की दिशा
तरक्की का सीधा नियम है जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें ऑफिस में कभी भी दरवाजे की तरफ पीठ करके नहीं बैठना चाहिए। इससे विरोधियों की संख्या बढ़ती है और काम में बाधाएं आती हैं। हमेशा ऐसी दिशा में बैठें कि दरवाजा आपकी नजर के सामने हो। इससे प्रमोशन, वेतन वृद्धि और सफलता के अवसर बढ़ते हैं।

