Vastu Shastra Tips: गलती से भी न लें ये चीजें, वरना घर में आएगी दरिद्रता और परेशानी

punjabkesari.in Sunday, Nov 30, 2025 - 11:32 AM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर में रखी हर वस्तु सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं जिन्हें घर में लाना या रखना अशुभ माना जाता है, क्योंकि वे दरिद्रता, दुर्भाग्य और अनावश्यक परेशानियों को आमंत्रित कर सकती हैं। आचार्य चाणक्य ने भी कहा है कि हमारे आसपास का वातावरण हमारी सफलता को प्रभावित करता है। तो आइए जानते हैं कि कौन  सी चीजों से आपको तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। 

Vastu Shastra Tips

टूटी या खंडित मूर्तियां या तस्वीरें
पूजा घर हो या घर का कोई अन्य हिस्सा, कभी भी देवी-देवताओं की टूटी हुई या खंडित मूर्तियों या फटी हुई तस्वीरों को न रखें इन्हें दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है और यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं। ऐसी वस्तुएं तुरंत विसर्जित कर देनी चाहिए।

बंद या टूटी हुई घड़ी
घड़ी समय की निरंतरता और प्रगति का प्रतीक है। घर में बंद पड़ी या टूटी हुई घड़ी प्रगति को रोकती है और दुर्भाग्य को आकर्षित करती है। यह ठहराव का संकेत देती है, जिससे काम अटकने लगते हैं। या तो घड़ी को ठीक करवाएं या उसे हटा दें।

Vastu Shastra Tips

कबाड़, जंग लगा लोहा या टूटा फर्नीचर
घर में जगह-जगह कबाड़ जमा करना या टूटा हुआ फर्नीचर रखना शुभ नहीं माना जाता है। कबाड़ नकारात्मक ऊर्जा का भंडार होता है और घर में तनाव पैदा करता है। टूटा फर्नीचर रिश्तों में भी तनाव और दरार ला सकता है।

महाभारत से संबंधित चित्र 
वास्तु के अनुसार, घर में महाभारत के युद्ध से जुड़े चित्र या पेंटिंग्स नहीं लगानी चाहिए। महाभारत युद्ध, पारिवारिक कलह और विनाश का प्रतीक है। ऐसी तस्वीरें लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव और झगड़े बढ़ सकते हैं।

डूबते जहाज या जलते घर की तस्वीरें 
निराशाजनक दृश्य वाली तस्वीरें घर में नहीं लगानी चाहिए। डूबता जहाज आर्थिक नुकसान और दुर्भाग्य का प्रतीक है, जबकि हिंसक या जलते दृश्य घर में अशांति लाते हैं।

Vastu Shastra Tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News