Holi 2020: कैसे होली का हर रंग बढ़ाता है ग्रहों की शुभता ?
punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 11:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
फाल्गुन का महीना रंगों का माह माना जाता है, क्योंकि इसमें सबसे होली का त्योहार पड़ता है और जिसे पूरे देश में बड़े ही हर्ष के साथ मनाया जाता है। बता दें कि होली के 8 दिन पहले से ही होलाष्टक लग जाता है और इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। इसके साथ ही होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होली के दिन रंगों के माध्यम से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से प्रभावित होता है। यही कारण है कि हमारी भारतीय संस्कृति में होली का पर्व फूलों, रंग और गुलाल के साथ खेलकर मनाया जाता है। इसी तरह होली का हर रंग ग्रहों की शुभता को बढ़ाने में भी मददगार साबित होते हैं, आइए जानते हैं कैसे ?
लाल रंग- ज्योतिषीय आधार पर लाल रंग भूमि, भवन, साहस, पराक्रम के स्वामी मंगल ग्रह प्रसन्न रहते हैं।
Follow us on Twitter
पीला- ये रंग अहिंसा, प्रेम, आंनद और ज्ञान का प्रतीक है। इसके साथ ही ये सौंदर्य और आध्यात्मिक तेज को तो निखारता ही है, इससे देव गुरु बृहस्पति भी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।
Follow us on Instagram
नारंगी- इस रंग को ज्ञान, ऊर्जा, शक्ति, प्रेम और आनंद का प्रतीक माना जाता है। जीवन में इसके प्रयोग से मंगल और बृहस्पति की कृपा के साथ-साथ सूर्य देव की भी असीम कृपा बरसती है।
नीला- यह रंग साफ-सुथरा, निष्पापी, पारदर्शी, करुणामय, उच्च विचार होने का सूचक है। नीले रंग के प्रयोग से शनिदेव की कृपा व्यक्ति पर बराबर बनी रहती है।
हरा- इस रंग के खुशहाली, समृद्धि, उत्कर्ष, प्रेम, दया, पावनता का प्रतीक बताया गया है। हरे रंग के प्रयोग से बुध ग्रह प्रसन्न रहते हैं।